सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fetus of newborn girl found in garbage on first day of Navratri in Meerut

माता बनी कुमाता: मेरठ में नवरात्र के पहले दिन कूड़े में मिला नवजात बच्ची का भ्रूण, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 22 Sep 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नवरात्र के पहले दिन कूड़े के ढेर से नवजात बच्ची का भ्रूण बरामद हुआ। पुलिस ने भ्रूण को मोर्चरी भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

Fetus of newborn girl found in garbage on first day of Navratri in Meerut
भ्रूण लिंग परीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में नवरात्र के पहले दिन दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मेघदूत पुलिया के पास रविवार सुबह लोगों को कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का भ्रूण पड़ा मिला। अचानक इस दृश्य को देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: Meerut: सलावा विवाद में पुलिस पर पक्षपात का आरोप, नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। यह घटना सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ जुट गई।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि किसने भ्रूण को यहां फेंका। जांच के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नवरात्र जैसे शुभ अवसर पर घटी इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग इसे मानवता के खिलाफ अमानवीय कृत्य बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed