CBSE Board 10th Result 2026 Out: मेरठ में किसने बाजी मारी, पढ़ें-कौन बना जिला टॉपर, यहां देखें रिजल्ट
CBSE Board 10th Result 2026: CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। मेरठ में इस बार छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की सूची में जगह बनाई। जानिए किस छात्र-छात्रा ने कितने अंक हासिल किए।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट घोषित होते ही मेरठ के स्कूलों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस बार जिले में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की सूची में अपना दबदबा कायम किया है। मेरठमें इस बार छात्र अव्वल रहे या छात्राएं यह जल्द ही साफ होगा। वहीं जिला टॉपर्स की लिस्ट भी जल्द ही जारी की जाएगी।
रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूलों में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ लग गई। कई स्कूलों में मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जताई गई।
यह भी पढ़ें: UP: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन पर सवाल, इमरान मसूद बोले-आयोग को असीमित अधिकार देना ठीक नहीं
मेरठ में बेटियों का शानदार प्रदर्शन
इस बार मेरठ में कई छात्राओं ने बेहतर अंक हासिल कर टॉपर्स की सूची में अपनी जगह बनाई है। कई स्कूलों की छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छात्रों और अभिभावकों में खुशी
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला। कई छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। शिक्षकों का कहना है कि छात्रों की मेहनत और नियमित पढ़ाई का ही यह परिणाम है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर और cbseresults.nic.in जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी।

कमेंट
कमेंट X