{"_id":"6a848c43e9835bc0880b056d","slug":"gold-jewelry-and-70000-stolen-after-breaking-into-the-house-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106306-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में सेंध लगाकर सोने के जेवर और 70 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में सेंध लगाकर सोने के जेवर और 70 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मटौर पावर ग्रिड गेट के सामने हाईवे किनारे सेनेटरी की दुकान करने वाले कृष्ण चौहान के घर में चोरों ने सेंध लगाकर दो सोने की अंगूठी एक सोने की चेन और करीब 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीडि़त ने गांव के ही एक युवक पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।
कृष्ण चौहान ने बताया कि उनका मकान दुकान से सटा हुआ है। घर में सामान की जांच करने पर सोने के जेवर और नकदी गायब मिली।पीडि़त के अनुसार करीब 15 दिन पहले भी घर से सात हजार रुपये चोरी हुए थे। उस समय भी उन्होंने गांव के ही उक्त युवक पर शक जताया था। दोबारा चोरी होने के बाद उनका शक और गहरा गया है।
पीडि़त ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने और सामान बरामद कराने की मांग की है। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- --