साल 2020 यूं तो हर किसी के लिए मुश्किलों भरा रहा, कोरोना महामारी ने एक तरफ हर किसी को घर की चाहरदीवारी में कैद कर दिया वहीं इस दौरान कई ऐसे किस्से और प्रेरणादायक प्रसंग सामने आए जिन्होंने न सिर्फ लोगों का हौसला बढ़ाया बल्कि उन्हें दूसरों की मदद के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। ऐसे ही कुछ प्रसंगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में यूपी का मेरठ जिला पूरे साल छाया रहा। चाहे लॉकडाउन के दौरान भाेजन बांटती पुलिस हो या फिर खेत में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गेंहूं काटते किसान, कई बार मन की बात कार्यक्रम का हिस्सा बने।
{"_id":"5fe45da38ebc3e3bb5293e53","slug":"goodbye-2020-five-tales-when-pm-modi-mentioned-meerut-in-his-mann-ki-baat-programme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलविदा 2020: पीएम मोदी के 'मन की बात' में पूरे साल छाया रहा मेरठ, जाते-जाते भावुक कर गया था 'शेरू'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा 2020: पीएम मोदी के 'मन की बात' में पूरे साल छाया रहा मेरठ, जाते-जाते भावुक कर गया था 'शेरू'
Thu, 24 Dec 2020 04:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 24 Dec 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
मन की बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना देते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम बोले-घरों से बाहर कोरोना से लड़ रहे इनके जैसे अनेक योद्धा
सदर बाजार एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि यह वीडियो 28 मार्च को थाना क्षेत्र के रविन्द्रपुरी इलाके का था। यहां के एक परिवार से उनके सीयूजी नम्बर पर कॉल आई कि एक परिवार दो दिन से भूखा था। वह तुरंत भोजन के पैकेट लेकर मौके पर पहुंचे। देखा तो घर मे दंपती के अलावा चार बच्चे भी थे जो भूख से बिलख रहे थे। बच्चों ने भी हाथ जोड़कर गुहार लाई के अंकल खाना नहीं मिला है।
एसओ विजय गुप्ता और उनकी टीम ने सभी को खाने के पैकेट दिए और राशन सामग्री के लिए एक हजार रुपये भी दिए। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता अपने आवास पर 4 हलवाई लगाकर हर रोज 1200 से 1300 जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट तैयार करा रहे थे। दो लोग भोजन की पैकिंग करते, जबकि पुलिसकर्मी दो गाड़ियों से संबंधित स्थान पर भोजन के पैकेट देकर आते थे।

pm modi
- फोटो : amar ujala
दो गज दूरी का किया पालन, मिली प्रधानमंत्री से शाबाशी
26 अप्रैल, 2020 को प्रसारित हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम कोरोना संक्रमण विषय पर आधारित था। उन्होंने लॉकडाउन के कठिन समय मे भी कार्य कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, रेलवे कर्मचारी, किसान सहित अन्य लोग भी इस लड़ाई को जीतने में लगे हैं। किसानों की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मेरठ के किसानों और खलिहानों को दिखाया गया। वहीं, उन्होंने अंत मे एक बार फिर अपने स्लोगन 'दो गज दूरी बहुत है जरूरी' को दोहराया।
कार्यक्रम में मेरठ के रजपुरा ब्लॉक में स्थित भुड़पुर गांव में कार्य कर रहे किसानों को दिखाया गया। इसमें दिखा कि किसान अपने खेत में आलू और गेंहू की फसल को संभालने में लगा हुआ था। कार्यक्रम में किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग और मुंह ढककर कार्य करना भी दिखाया गया।

pm modi man ki baat
- फोटो : अमर उजाला
दादी नानी से जुड़ने के लिए पीएम मोदी ने किया प्रेरित, मेरठ के परिवार की दी मिसाल
मई माह में प्रसारित हुए कार्यकम मन की बात में पीएम मोदी ने एक बार फिर मेरठ का जिक्र करते हुए दादी नानी की कहानियों से संबंधित विचार रखे। इस कार्यक्रम में मेरठ के एक परिवार को भी दर्शाया गया था, जिसमें एक बालिका अपनी दादी से बातचीत कर रही है। कार्यक्रम में दिखाया गया परिवार मेरठ के सदर निवासी अमित सिंघल के परिवार को कार्यक्रम में दिखाया गया था।

meerut police, dog funeral
- फोटो : अमर उजाला
जिंदगी की जंग हारा 'शेरू', पुलिसकर्मियों ने किया अंतिम संस्कार, तारीफ किए बिना नहीं रह पाए पीएम मोदी
इसी साल नवंबर माह में मेरठ पुलिस के जवानों ने एक अनोखा मिसाल पेश की। यहां कुछ पुलिसकर्मियों ने एक बेसहारा कुत्ते का न सिर्फ उपचार कराया, बल्कि उसकी मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों की कुत्ते के प्रति सेवाभाव की सराहना की थी। उसकी मौत के बाद अंतिम संस्कार किए जाने पर पुलिस की हर तरफ सराहना हुई। कुछ साल पहले एक चाय विक्रेता ने इसे पाला था। लॉकडाउन में कोई सहारा नहीं मिला तो पीएसी के जवान उसका ध्यान रखने लगे।
25 नवंबर को शेरू बीमार हुआ तो जवानों ने उसकी सेवा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में इसे सराहा। एनिमल केयर सोसायटी के अंशुमाली उपचार करा रहे थे। शेरू की तबीयत खराब होने पर जवानों ने आग जलाकर उसे ठंड से बचाने का प्रयास किया और चिकित्सक के पास भी ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पीएम मोदी ने जवानों के इस कार्य को प्रेरणादायक बताया।