फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur Murder Case: Two Wanted Accused Arrested After Police Encounter

नितिन हत्याकांड: दो वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

Mon, 14 Sep 2026 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Sep 2026 11:16 AM IST
सार

हस्तिनापुर में नितिन नागर हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फायरिंग की। तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
Hastinapur Murder Case: Two Wanted Accused Arrested After Police Encounter
नितिन हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में नितिन नागर हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, जम्बूद्वीप नहर पुल के पास नहर पटरी पर घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

विज्ञापन


दो बाइकों पर आए छह युवकों ने मारी थी गोली
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास नितिन नागर (22) निवासी माखननगर, थाना बहसूमा को दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने गोली मार दी थी। गंभीर हालत में नितिन को सीएचसी हस्तिनापुर से मेरठ के गंगानगर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के पिता की तहरीर पर हस्तिनापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और आयुध अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहर पटरी पर घेराबंदी, पुलिस पर फायरिंग का आरोप
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। रविवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद जम्बूद्वीप नहर पुल के पास नहर पटरी पर चेकिंग शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान दो संदिग्ध दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस का दावा है कि जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों को पकड़ लिया गया।

सत्या तोमर और उत्सव यादव गिरफ्तार
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्या तोमर उर्फ मिठ्ठू चौधरी (19) निवासी जे-ब्लॉक, हस्तिनापुर और उत्सव यादव (18) निवासी गांव पाली, हस्तिनापुर के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार, सत्या तोमर के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

सत्या पर पहले भी मुकदमा दर्ज
पुलिस के मुताबिक, सत्या तोमर के खिलाफ मवाना थाने में वर्ष 2025 में मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा नितिन हत्याकांड में भी उसका नाम मुकदमे में दर्ज है। उत्सव यादव के खिलाफ भी नितिन हत्याकांड का मुकदमा दर्ज है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
नितिन हत्याकांड में छह युवकों के शामिल होने की बात सामने आई थी। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed