{"_id":"67446af1b4c63e45ab0d2535","slug":"ipl-auction-bhuvneshwar-became-the-most-expensive-player-of-meerut-till-date-2024-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction: आज तक के सबसे महंगे मेरठी खिलाड़ी बने भुवनेश्वर, विराट की टीम ने इतने करोड़ में खरीदा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL Auction: आज तक के सबसे महंगे मेरठी खिलाड़ी बने भुवनेश्वर, विराट की टीम ने इतने करोड़ में खरीदा...
Mon, 25 Nov 2024 05:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:51 PM IST
सार
10.75 करोड़ रुपये में आरसीबी ने भुवनेश्वर को अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले समीर रिजवी को चेन्नई सुपरकिंग ने 2024 में 8.4 करोड़ में खरीदा था।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 के लिए मेरठ के भुवनेश्वर कुमार को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (आरसीबी) ने 10.75 करोड़ रुपये में अपने दल में शामिल किया है। भुवनेश्वर कुमार अभी तक के अपने आईपीएल करियर में सबसे महंगे बिके हैं।
विज्ञापन
भुवनेश्वर की माता इंद्रेश ने जताई खुशी।
- फोटो : अमर उजाला
2014 से भुवनेश्वर लगातार सनराइजर हैदराबाद की ओर से खेलते आ रहे थे। 2009-10 में वह आरसीबी का हिस्सा थे। इसके बाद 2011 में पुणे वॉरियर ने अपने स्क्वाड में शामिल किया। 2014 में सनराइजर हैदराबाद ने उन्हें 4.2 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया। 2016 उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 23 विकेट लिए। इसके बाद हैदाराबाद उन्हें रिटेन करता गया। 2024 के आईपीएल के बाद हैदराबाद की ओर से उन्हें रिलीज कर दिया गया, जिसका लाभ उन्हें अब मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 2025 के लिए वह आरसीबी द्वारा 10.75 करोड़ में खरीदे गए हैं। आईपीएल करियर में उन्होंने 176 मैचों में 181 विकेट लिए हैं। दो बार पर्पल कैप होल्डर रहे हैं। भुवनेश्वर की माता इंद्रेश ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उसकी मेहनत का ही नतीजा है, जो उसे इतने पैसे मिले हैं।