{"_id":"6aa22ca41dffbce6730c9ba2","slug":"leopard-kills-woman-in-bijnor-villagers-stage-protest-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजनौर में गुलदार का आतंक जारी, महिला को मार डाला, ग्रामीणों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजनौर में गुलदार का आतंक जारी, महिला को मार डाला, ग्रामीणों का धरना
Thu, 10 Sep 2026 09:37 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 10 Sep 2026 09:37 AM IST
सार
यूपी के बिजनौर में गुलदार का आतंक जारी है। गुरुवार सुबह घर से गुलदार एक महिला को उठा ले गया। गुलदार ने खेत में महिला को मार डाला। गुलदार के लगातार बढ़ते हमलों के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के जलालाबाद इलाके के आलोपुर गांव में एक गुलदार ने 40 वर्षीय अविवाहित महिला बबीता देवी को मार डाला। गुलदार उसे सुबह 6:00 बजे घर के बाहर से उठा ले गया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव के साथ धरना शुरू कर दिया है।
परिजनों ने घर के बाहर खून पड़ा देखा तो तुरंत शोर मचाया। गांववालों ने आसपास खून के निशान वाले मार्ग पर तलाश शुरू की। उन्होंने देखा कि गुलदार महिला को घसीट कर ले जा रहा था। पीछा करने पर गुलदार लगभग 300 मीटर दूर एक गन्ने के खेत में घुस गया।
ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए गन्ने के खेतों को खंगाला। तलाशी के दौरान महिला का जख्मी शव खेत में मिला। गुलदार ने बबीता देवी की गर्दन और हाथ को खा लिया था। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी रोष है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर मौजूद रहे। सीओ सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। सामाजिक वाल्मीकि के डिप्टी रेंजर रामकुमार भी टीम के साथ आए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।