{"_id":"69d9ff89303ff5da1e0fdbce","slug":"leopard-spotted-near-graveyard-in-meerut-village-villagers-panic-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मृतक की कब्र खोद रहे थे ग्रामीण, अचानक टॉर्च की रोशनी में नजर आई ऐसी चीज, पूरे गांव में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मृतक की कब्र खोद रहे थे ग्रामीण, अचानक टॉर्च की रोशनी में नजर आई ऐसी चीज, पूरे गांव में फैली दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के फलावदा क्षेत्र के सनौता गांव में कब्रिस्तान के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगल में सर्च अभियान चलाया।
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ जिले के फलावदा क्षेत्र के सनौता गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों को कब्रिस्तान के पास तेंदुआ दिखाई दे गया। तेंदुए के दिखने की खबर से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
बताया गया कि गांव के कुछ लोग कब्रिस्तान में कब्र खोद रहे थे। इसी दौरान उन्हें आसपास कुछ आहट महसूस हुई। ग्रामीणों ने जब टॉर्च की रोशनी डाली तो पास में ही एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें: SIR: फर्जी वोटों पर बड़ा एक्शन, 4.96 लाख नाम मतदाता सूची से बाहर, मेरठ में अब 21.93 लाख वोटर
Trending Videos

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने आसपास के जंगल और खेतों में तेंदुए की तलाश शुरू की और कांबिंग अभियान चलाया। हालांकि काफी देर तक तलाश करने के बावजूद तेंदुए का कोई पता नहीं चल सका।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ संभवतः जंगल की ओर भाग गया है। एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
गांव के आसपास तेंदुआ होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है।