सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many officials are involved in the BKU Kisan Kranti.

Meerut News: भाकियू किसान क्रांति में कई पदाधिकारी शामिल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Many officials are involved in the BKU Kisan Kranti.
सरधना। भाकियू किसान क्रांति की बैठक में संगठन विस्तार किया गया। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की कस्बे में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार और पदोन्नति को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की।
बैठक के दौरान कई नए साथियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस क्रम में उबेद सरधना ने भाकियू संघर्ष को छोड़कर संगठन में शामिल होकर युवा पश्चिम प्रदेश उपाध्यक्ष का पद संभाला। वहीं, भारतीय किसान यूनियन आंदोलनकारी के जिला प्रभारी सुल्तान मलिक ने भी संगठन में शामिल होकर युवा जिला महामंत्री का दायित्व ग्रहण किया। संगठन विस्तार के तहत शाहरुख को युवा ब्लॉक अध्यक्ष सरधना के पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने कहा कि जल्द ही सरधना क्षेत्र में हजारों किसानों और मजदूरों की भागीदारी के साथ किसान मजदूर स्वाभिमान पंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाकियू किसान क्रांति हमेशा किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती के साथ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में सहरोज मलिक, मुजाहिद खान सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed