{"_id":"62b7feabb5f97e3bb344330b","slug":"meerut-appointments-at-passport-office-started-after-43-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पासपोर्ट केंद्र में 43 दिन बाद शुरू हुए अप्वाइंटमेंट, सोमवार से पहले की तरह प्रतिदिन बुलाए जाएंगे 40 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पासपोर्ट केंद्र में 43 दिन बाद शुरू हुए अप्वाइंटमेंट, सोमवार से पहले की तरह प्रतिदिन बुलाए जाएंगे 40 लोग
Sun, 26 Jun 2022 12:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:07 PM IST
सार
कैमरे चोरी हो जाने की वजह से पासपोर्ट सेवा केंद्र 10 मई से बंद था। अब प्रधान डाकघर के नए भवन में केंद्र शुरू किया गया है। केंद्र में तीन काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
passport office
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ कैंट के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र 43 दिन बाद शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन दस लोगों के अप्वाइंटमेंट शेड्यूल किए गए थे। इनमें से पांच ही पहुंचे। सबसे पहले अंकिता सिंह का नंबर आया। दूसरे नंबर पर आए जागृति विहार के रजत शर्मा के नाम की स्पेलिंग आधार कार्ड और मार्कशीट में अलग थी। रजत समेत ऐसे कुछ लोगों को नई तारीख दी गई है। सोमवार से अप्वाइंटमेंट की सीमा बढ़ाकर पहले की तरह 40 कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कैमरे चोरी हो जाने की वजह से पासपोर्ट सेवा केंद्र 10 मई से बंद था। अब प्रधान डाकघर के नए भवन में केंद्र शुरू किया गया है। केंद्र में तीन काउंटर बनाए गए हैं। एक काउंटर पर आवदेकों की दस्तावेजों का सत्यापान कार्य किया जाएगा और अन्य दो काउंटरों पर शेष प्रक्रिया होगी। काउंटरों के कंप्यूटर सिस्टम से डीएसएलआर कैमरों को जोड़ा गया है। सर्वर के लिए भी अलग से एसी केबिन बना है। पुराने पासपोर्ट केंद्र में सर्वर को बाहर ही बक्से में बंद कर दीवार पर लटकाया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मोहब्बत का खौफनाक अंत: शादी का दिलासा देकर ले गया घर, फिर दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत,छिपाया शव
विज्ञापन
इस बार नहीं होगी नेटवर्क की समस्या
पासपोर्ट सेवा केंद्र में सबसे ज्यादा परेशानी नेटवर्क कनेक्टिविटी की रहती है। इस बार एक अतिरिक्त सर्वर से केंद्र को जोड़ा जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय स्तर पर कार्य चल रहा है।
पहले दिन आया नंबर
पहले अप्वाइंटमेंट केंद्र बंद होने के कारण कार्य नहीं हो सका था। इस बार केंद्र खुलते ही पहले दिन नंबर आया है। - रजत शर्मा
समय और पैसा बचेगा
मेरठ में पासपोर्ट केंद्र होने के बाद अब गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और पैसे की बचत होगी। - प्रिंस कश्यप
यह भी पढ़ें:Meerut: नए SSP रोहित सिंह सजवान सोमवार को संभालेंगे चार्ज, बोले-भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, कानून व्यवस्था प्राथमिकता