फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Family Members Allegedly Assaulted at Private Nursing Home, Video Goes Viral

Meerut: नवजात की छुट्टी कराने पहुंचे परिजनों से अस्पताल में मारपीट, संचालक पर भी आरोप, दो हिरासत में

Thu, 20 Aug 2026 12:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Aug 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Family Members Allegedly Assaulted at Private Nursing Home, Video Goes Viral
तीमारदारों से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में नवजात की छुट्टी कराने पहुंचे परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल के संचालक और कर्मचारियों ने परिजनों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की, जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अस्पताल संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: UPPSC के नोट्स देने के बहाने छात्रा को बुलाया, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, दरोगा पर मुकदमा

विज्ञापन

नवजात को नर्सरी में कराया गया था भर्ती
पंचगांव पट्टी गांव निवासी नीरज ने बताया कि उनकी पत्नी सोहनवती ने बुधवार दोपहर गढ़ रोड स्थित सुपर मेक्स अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। चिकित्सकों ने नवजात की तबीयत को लेकर उसे शिव शांति अस्पताल की नर्सरी में भर्ती करा दिया। शाम करीब सात बजे जब बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे वहां से दूसरी जगह ले जाने के लिए छुट्टी कराने अस्पताल पहुंचे।

मैनेजर से कहासुनी के बाद पहुंचा संचालक
नीरज के मुताबिक, छुट्टी कराने के दौरान अस्पताल के प्रबंधक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रबंधक ने अस्पताल संचालक नासिर को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। नीरज का आरोप है कि संचालक नासिर आठ-दस लोगों और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

महिला समेत दो लोग घायल
आरोप है कि मारपीट में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

पीड़ित ने दी तहरीर, दो हिरासत में
पीड़ित ने मामले की शिकायत भावनपुर थाने में की है। पुलिस ने अस्पताल संचालक नासिर समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed