फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sub-Inspector Accused of Physically Exploiting Students on Pretext of Providing UPPSC Notes

Meerut: UPPSC के नोट्स देने के बहाने छात्रा को बुलाया, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, दरोगा पर मुकदमा

Thu, 20 Aug 2026 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Aug 2026 11:46 AM IST
सार

मेरठ में शामली निवासी छात्रा ने मेडिकल थाने के दरोगा ललित मोहन पर यूपीपीएससी के नोट्स देने के बहाने कमरे पर बुलाकर शादी का झांसा देते हुए यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Sub-Inspector Accused of Physically Exploiting Students on Pretext of Providing UPPSC Notes
Cyber Crime - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मेरठ में शामली निवासी एक छात्रा ने मेडिकल थाना में तैनात दरोगा ललित मोहन पर यूपीपीएससी परीक्षा के नोट्स देने के बहाने बुलाकर शादी का झांसा देते हुए यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि दरोगा ने पहले शादी का भरोसा दिया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। छात्रा की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से भावनपुर थाने में दरोगा के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में डिग्री के सिलसिले में हुई थी मुलाकात
शामली निवासी छात्रा के अनुसार, सितंबर 2025 में वह स्नातक की डिग्री लेने मेरठ विश्वविद्यालय पहुंची थी। डिग्री न मिलने की वजह से उसे परेशानी हो रही थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात दरोगा ललित मोहन ने उससे परेशानी पूछी और अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि डिग्री मिलने पर वह इसकी जानकारी दे देंगे। इसके बाद दोनों की पहचान हो गई और बातचीत शुरू हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: मकान-व्यापार बचाने का आंदोलन तेज, आवास विकास कार्यालय पर हंगामा, सरकार के भरोसे का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के नोट्स देने के बहाने कमरे पर बुलाने का आरोप
छात्रा का आरोप है कि मई 2026 में पढ़ाई को लेकर दरोगा से उसकी बातचीत बढ़ गई। दिसंबर में होने वाली यूपीपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान 10 जून को ललित मोहन ने उसे परीक्षा से संबंधित नोट्स देने की बात कही। छात्रा दिल्ली में अपनी बहन के घर से मेरठ पहुंची। आरोप है कि दरोगा उसे नोट्स देने के बहाने भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित भोपाल विहार में अपने कमरे पर ले गया।शादी का भरोसा देकर यौन शोषण का आरोप
छात्रा के अनुसार, कमरे पर दरोगा ने खुद को उसकी ही बिरादरी का बताते हुए शादी का भरोसा दिया और इसी आधार पर उसका यौन शोषण किया। इसके बाद 18 जून को छात्रा ने आरआरबी परीक्षा के केंद्र की जानकारी को लेकर दरोगा से फोन पर बात की। 19 जून को परीक्षा देने के बाद आरोप है कि दरोगा ने उसे मेडिकल क्षेत्र में बुलाया और अपने साथी के कमरे पर ले गया। छात्रा का आरोप है कि वहां भी शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया।

शादी से इंकार के बाद खाते में भेजे रुपये
छात्रा का आरोप है कि बाद में दरोगा ललित मोहन ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। उसने छात्रा के खाते में 10 हजार रुपये भी भेजे। इसके बाद छात्रा ने एसएसपी से शिकायत कर शादी का वादा कर यौन शोषण करने का आरोप लगाया।

एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
छात्रा की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर भावनपुर थाने में दरोगा ललित मोहन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में छात्रा के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed