{"_id":"69896bd9d969597c20022cd9","slug":"meerut-female-constable-was-kidnapped-by-a-gangster-before-her-wedding-but-she-claims-she-went-willingly-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'अपनी मर्जी से गई', शादी से चंद घंटे पहले सिपाही के अपहरण में नया मोड़; बरात न आई तो पिता की बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अपनी मर्जी से गई', शादी से चंद घंटे पहले सिपाही के अपहरण में नया मोड़; बरात न आई तो पिता की बिगड़ी हालत
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ में महिला सिपाही के अपहरण में नया ट्विस्ट आ गया है। महिला कांस्टेबल के परिजनों ने गैंगस्टर पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला सिपाही को बरामद कर लिया। हालांकि महिला सिपाही ने परिजनों को फोन करके कहा था कि मैं बालिग हूं, मर्जी से जा रही हूं।
Meerut female constable
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के मेरठ के बहसूमा में सात फेरों से कुछ घंटे पहले महिला कांस्टेबल संध्या भारद्वाज (25) का गैंगस्टर में निरुद्ध मवाना थाने के हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान ने अपहरण कर लिया। रविवार की शाम बरात आनी थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आठ घंटे में महिला सिपाही को तलाश लिया, जबकि हिस्ट्रीशीटर चकमा देकर भागने में सफल रहा।
वहीं, सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि घर से जाने के बाद महिला कांस्टेबल ने परिजनों को मोबाइल फोन पर कॉल करके कहा कि मैं बालिग हूं। अपनी मर्जी से जा रही हूं। चिंता मत करना। पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही का सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।
Trending Videos

इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला सिपाही को मवाना थाने में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, बहसूमा थाना इलाके के अकबरपुर सादात गांव निवासी महिला सिपाही संध्या के पिता ने शादी से पहले बेटी को अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी संध्या अलीगढ़ के साइबर क्राइम थाने में तैनात है। बेटी का रिश्ता अलीगढ़ में ही बन्ना देवी थाने में तैनात सिपाही अतुल शर्मा से तय हुआ है। वह मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय का रहने वाला है।
महिला सिपाही और हिस्ट्रीशीटर पुराने परिचित
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि महिला सिपाही और हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान दोनों पुराने परिचित हैं। ढिकोली गांव में महिला कांस्टेबल की बुआ रहती हैं। वह बुआ के घर जाती थी। वहीं पर उसकी अंकित से मुलाकात हुई। वह 2021 बैच की कांस्टेबल है।

रविवार को बरात आनी थी। घर में शादी की रस्में चल रहीं थीं। हल्दी की रस्म पूरी होने के बाद शादी से चंद घंटे पहले हाथों में मेहंदी लगी महिला कांस्टेबल संध्या के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हो गए। पता चला कि बेटी को मवाना थाना क्षेत्र के ढिकोली गांव का हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान अगवा कर ले गया है।
बरात नहीं आई तो पिता की हालत बिगड़ी, भर्ती कराया
शादी से चंद घंटे पहले बेटी के अपहरण से परिवार सदमे में है। महिला कांस्टेबल के पिता को सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इस मामले की जानकारी मिलने पर दूल्हा पक्ष ने बरात लाने से इन्कार कर दिया।

सीओ मवाना पंकज लवानिया के अनुसार अंकित चौहान मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। मई-2025 में उसने कुछ साथियों के साथ मिलकर शराब के ठेके में लूट की थी। मुठभेड़ के दौरान अंकित के पैर में गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ दिनों पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया है।
अंकित पर 11 मुकदमे दर्ज है, जिसमें नौ मवाना थाने में और दो किला परीक्षितगढ़ थाने में दर्ज हैं। ठेके पर सेल्समैन की हत्या कर लूट करने की वारदात के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज किया था। वह गोलू गैंग से भी जुड़ा है।
पुलिस की चार टीमों ने तलाशा
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला कांस्टेबल को तलाशने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं। आठ घंटे में पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर महिला सिपाही को बक्सर से तलाश लिया। सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।