सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Road rage on Meerut-Baraut road, attempt to crush car with dumper, stone pelting and firing

Meerut: मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रोडरेज, कार को डंपर से कुचलने की कोशिश, पथराव और फायरिंग; बजरंग दल ने लगाया जाम

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 09 Feb 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ निवासी सागर अपने चार साथियों के साथ बागपत से शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में साइड न देने पर उनकी डंपर चालक से कहासुनी हो गई। इसके बाद डंपर चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। 

Meerut: Road rage on Meerut-Baraut road, attempt to crush car with dumper, stone pelting and firing
डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार और जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ-बड़ौत मार्ग पर ईंटों से लदे डंपर के चालक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सागर, शिवम, प्रियम, गौरव व अनुज बाल-बाल बचे। घटना के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
Trending Videos

 

Meerut: Road rage on Meerut-Baraut road, attempt to crush car with dumper, stone pelting and firing
वारदात के बाद लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित सागर ने तहरीर में बताया कि रविवार को वह अपने चार साथियों के साथ बागपत के दोघट में शादी समारोह में शामिल होकर मेरठ की ओर जा रहे थे। वह मेरठ-बड़ौत रोड पर बरनावा क्षेत्र में पहुंचे तो उनके आगे ईंटों से लदा एक डंपर चल रहा था। कार सवारों ने डंपर चालक को पास देने के लिए डिपर व हॉर्न दिया। आरोप है कि चालक व उसके साथियों ने जान बूझकर साइड नहीं दी। विरोध करने पर डंपर की छत पर बैठे तीन लोगों ने गाली गलौज करते हुए उनकी कार पर पथराव कर दिया। किसी तरह कार सवारों ने अपनी जान बचाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि डंपर सवार आरोपियों ने कस्बा खिवाई में अपने साथियों को कॉल कर कार का नंबर बता दिया। कार सवार खिवाई पहुंचे तो आरोपियों के साथियों ने डंपर व ट्रैक्टर सड़क के बीच खड़ा कर उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया। जान का खतरा भांपते हुए कार सवारों ने वाहन मोड़कर सरधना की ओर भागने की कोशिश की। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने जान से मारने की नीयत से उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से कार सड़क किनारे एचटी लाइन के खंभे से जा टकराई। इससे खंभा टूटकर कार पर गिर गया। गनीमत रही कि कार के चारों एयरबैग खुल गए जिससे कार सवारों की जान बच गई।
 

आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने कार पर पथराव करते हुए कई राउंड फायरिंग की। घटना की सूचना पीड़ितों ने पुलिस व बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में हंगामा करते हुए मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जाम लगा दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण कस्बा खिवाई में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
 

हालात बिगड़ते देख सरूरपुर सहित आसपास के कई थानों से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed