{"_id":"69b917f2d4bd290c8f03790d","slug":"meerut-manager-of-the-hazelnut-restaurant-accused-of-fraud-of-rs-19-75-lakh-report-filed-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'द हेजलनट' रेस्टोरेंट के मैनेजर पर 19.75 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पूरे परिवार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'द हेजलनट' रेस्टोरेंट के मैनेजर पर 19.75 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पूरे परिवार पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार
गंगानगर स्थित 'द हेजलनट' रेस्टोरेंट के मैनेजर सोमदत्त सिटी निवासी शुभम मित्तल पर आरोप है कि उसने फर्जी स्लिप के जरिये गबन किया। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ने शुभम, उसकी पत्नी और माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
'द हेजलनट' रेस्टोरेंट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मवाना रोड गंगानगर डायनटाउन स्थित 'द हेजलनट' रेस्टोरेंट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने दो महीने में करीब 19.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट की शिकायत पर मैनेजर, उसकी पत्नी और माता-पिता के खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Trending Videos
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अजीत के अनुसार, गंगानगर स्थित रेस्टोरेंट का संचालन दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था। मेडिकल थाना क्षेत्र के सोमदत्त सिटी निवासी शुभम मित्तल को मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया था। आरोप है कि फरवरी और मार्च 2026 के दौरान, मैनेजर शुभम मित्तल ने बैंक की जाली रसीदें और फर्जी स्टांप का इस्तेमाल कर लगभग 19.76 लाख रुपये का गबन किया। इसके अतिरिक्त, 13 मार्च को रेस्टोरेंट की तिजोरी से तीन दिनों की बिक्री के लगभग 1.24 लाख रुपये भी हड़प लिए गए। यह राशि भी कुल गबन की गई धनराशि में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्ज हुई रिपोर्ट, जांच शुरू
शिकायत के आधार पर, गंगानगर थाना पुलिस ने आरोपी मैनेजर शुभम मित्तल, उसकी पत्नी बबीता ठाकुर, पिता राजकुमार और मां अनीता के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज बनाने जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व में भी गड़बड़ी का शक
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी मैनेजर शुभम मित्तल ने पूर्व में अन्य कंपनियों में नौकरी के दौरान भी वित्तीय गड़बड़ियां की थीं। यह जानकारी मामले की गंभीरता को और बढ़ाती है और पुलिस की जांच के दायरे को विस्तृत करती है।
ये भी देखें...
UP: नवरात्र और ईद एकसाथ, 23 जोन व 79 सेक्टर में बांट मेरठ रेंज की सुरक्षा का खाका तैयार, 100 हॉटस्पॉट चिह्नित