सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 10 Nominated Councillors Announced in Meerut Municipal Corporation

Meerut: मेरठ नगर निगम में 10 नामित पार्षद घोषित, भाजपा ने लगाया सोशल इंजीनियरिंग का तड़का, साधा सामाजिक संतुलन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ नगर निगम में 10 नामित पार्षदों की सूची जारी कर दी गई है। भाजपा ने सूची में सामाजिक संतुलन रखते हुए विभिन्न वर्गों के नेताओं को शामिल किया है।

Meerut: 10 Nominated Councillors Announced in Meerut Municipal Corporation
भाजपा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

लंबे समय बाद भाजपा मेरठ महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। तमाम दबावों को दरकिनार कर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी एक तरह से अपनी पसंद की टीम बनवाने में कामयाब रहे। इस टीम में कई पुराने दिग्गज भी शामिल हैं, तो कई महारथियों को पैदल कर दिया गया है।

Trending Videos


महानगर कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें सीमा श्रीवास्तव, विवेक वाजपेयी, विशाल कन्नौजिया, वीनस शर्मा, ललित नागदेव, पूजा बंसल, राहुल गुप्ता, संजीव शर्मा काके को जगह मिली है। इसी तरह तीन महामंत्रियों में रवीश अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्यक्ष, विनय शर्मा पाराशर के नाम शामिल हैं। इसी तरह आठ मंत्री नामित किए गए हैं। इनमें डॉली गुप्ता, नूपुर जौहरी, दीपक वर्मा, अजय दीवान, डॉ. सुनीता सैनी, सुशील प्रजापति, पंकज कतीरा, विभोर चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गैस एजेंसियों पर भीड़ घटी, कंपनियों के सर्वर की स्थिति सुधरी, कॉमर्शियल की सप्लाई भी बढ़ेगी

जिला कोषाध्यक्ष अमित गर्ग और जिला मीडिया प्रभारी अमित शर्मा होंगे। जिला आईटी संयोजक अंकुर राणा और जिला सोशल मीडिया संयोजक ऋषभ गर्ग बनाए गए हैं। इसके साथ ही 67 नेताओं को कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर चुना गया है। विवेक रस्तोगी संगठन पर पकड़ रखने वाले अपने खास रवीश अग्रवाल और विनय शर्मा पाराशर को महामंत्री बनवाने में कामयाब रहे। पूर्व पार्षद पंकज कतीरा की लंबे समय बाद पार्टी की मुख्य धारा में मंत्री के रूप में वापसी हुई है।

ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर भी अपने करीबी राहुल गुप्ता को उपाध्यक्ष बनवाने में सफल रहे। सीमा श्रीवास्तव फिर से उपाध्यक्ष बन गईं। युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा मुख्य टीम में शामिल हुए हैं। सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के करीबी नरेंद्र भी महामंत्री बन गए। सांसद के भतीजे विवेक वाजपेयी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। युवा नेता अमित शर्मा को चौथी बार महानगर मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
 

महामंत्री रहे महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, संजय त्रिपाठी को इस टीम में जगह नहीं मिल पाई है। कई दिग्गजों को महानगर कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में जगह मिली है। इनमें अजय भारद्वाज भराला, नीरज मित्तल, गणेश अग्रवाल, संजय त्रिपाठी, बीना वाधवा, संगीता पंडित, प्रवेश त्यागी, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, अजय त्यागी, दीपक शर्मा, पूर्व पार्षद ओमकुमार त्यागी, महेश बाली, वकुल रस्तोगी, हर्ष गोयल, रेनू जोगी, डॉ. ब्रिजेश त्यागी शामिल हैं।
 

भाजपा की नामित पार्षदों की सूची में सोशल इंजीनियरिंग का तड़का,10 नेता नामित
लंबी प्रतीक्षा के बाद सोमवार को नगर निगम के 10 नामित पार्षदों की सूची आखिरकार जारी हो गई। इस सूची में भाजपा ने सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ध्यान रखा है। भाजपा ने अपने कैडर जातियों के नेताओं के साथ दलित, ओबीसी, पंजाबी, महिला कोटे का भी इसमें ध्यान रखा है।

पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को भी नामित पार्षद बनाया गया है, तो कई नेताओं को निराशा भी हाथ लगी है। इस सूची की भाजपा कार्यकर्ताओं को लंबे समय से प्रतीक्षा थी। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद की ओर से जारी सूची में चतर सेन मित्तल, हितेश पाल गड़रिया, सुरेंद्र पाल सिंह उर्फ गुल्लू ठाकुर, निर्मला लोधी, संजय शर्मा, दीपक गुप्ता, सुनील वर्मा, कमल जाटव, वरिंदर कौर कपूर, ममता त्यागी नामित पार्षद बनाए गए हैं। दस में से तीन महिलाएं भी शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed