सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers Issues Will Be Raised Before the Government, Says Rakesh Tikait

Meerut: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले-किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Mar 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
सार

हस्तिनापुर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बाढ़, गंगा पुल की अप्रोच रोड और मिल के जहरीले पानी की समस्या उठाई।

Farmers Issues Will Be Raised Before the Government, Says Rakesh Tikait
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सोमवार को हस्तिनापुर पहुंचे। यहां उन्होंने नगर अध्यक्ष अंकित जावला के आवास पर किसानों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से सुना।

Trending Videos


संवाद के दौरान किसानों ने क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को सामने रखते हुए उनके समाधान की मांग की। राकेश टिकैत ने भरोसा दिलाया कि किसानों की समस्याओं को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: ठाकुर पूरण सिंह के बेटे समेत तीन आरोपियों को जमानत, पढ़ें- क्या था मामला

खादर क्षेत्र में बाढ़ से फसलों को नुकसान
किसानों ने बताया कि खादर क्षेत्र में हर वर्ष आने वाली बाढ़ उनकी सबसे बड़ी समस्या है। बाढ़ के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। लगातार नुकसान होने के कारण किसान आर्थिक रूप से उबर नहीं पा रहे हैं।

गंगा पुल की अप्रोच रोड भी बनती है समस्या
किसानों ने मवाना चांदपुर गंगा पुल की अप्रोच रोड की समस्या भी उठाई। उनका कहना था कि बाढ़ के पानी की निकासी सही ढंग से नहीं होने के कारण हर वर्ष अप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे क्षेत्र में आवागमन प्रभावित होता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Farmers Issues Will Be Raised Before the Government, Says Rakesh Tikait
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला
जहरीले पानी से फसलों को नुकसान
किसानों ने टिकौला शुगर मिल से निकलने वाले जहरीले पानी का मुद्दा भी उठाया। किसानों का कहना है कि यह पानी सोती नदी के माध्यम से गंगा में पहुंचता है और रास्ते में खेतों में फैलकर फसलों को नुकसान पहुंचाता है। किसानों ने इस पर रोक लगाने की मांग की।

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की सभी समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने किसानों से संगठन को मजबूत करने और एकजुट रहने का आह्वान भी किया। सभा की अध्यक्षता नरेश चौधरी ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, अक्षेंद्र, हर्ष चहल, मोहित पोसवाल, राकेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश-धर्म की रक्षा में सिख समाज का बड़ा योगदान : राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि गुरु परंपरा और खाप पंचायतों का आपस में पुराना और गहरा संबंध रहा है। दोनों ने समय-समय पर समाज को दिशा देने और देश-धर्म की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म ने देश और धर्म की रक्षा के लिए इतिहास में अनेक बलिदान दिए हैं।
राकेश टिकैत ने नहारी गांव के ऐतिहासिक योगदान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र भी देश और समाज की सेवा की परंपरा से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी समाज या देश पर संकट आया, यहां के लोगों ने आगे बढ़कर अपना योगदान दिया।

उन्होंने बताया कि पंजाब में आई भीषण बाढ़ के दौरान भी सिख समाज ने बढ़-चढ़कर सेवा की। बड़ी मात्रा में राहत सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई और लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए गए।

टिकैत ने दिल्ली में चले किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय गुरुद्वारों ने किसानों के लिए बड़ी भूमिका निभाई। गुरुद्वारों द्वारा लंगर सेवा और अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से आंदोलनकारियों को लगातार सहयोग दिया गया, जो सेवा और मानवता की मिसाल है।

उन्होंने कहा कि खादर क्षेत्र में जब-जब बाढ़ आई, तब सिख समाज ने जमीन को सुधारने और लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस क्षेत्र के विकास और सामाजिक सहयोग में  सिख समाज की भूमिका हमेशा सराहनीय रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed