फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rakesh Tikait Targets BJP at Maha Panchayat, Comments on Jayant Chaudhary and Central Market

महापंचायत: मंच से गरजे भाकियू नेता-जयंत पर भी बोले, सेंट्रल मार्केट का समर्थन, चीनी-चाॅकलेट पर ली चुटकी

Tue, 01 Sep 2026 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Sep 2026 05:25 PM IST
सार

मेरठ की भाकियू महापंचायत में राकेश टिकैत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार पर्चे कैंसिल कराती है और निर्दलीय को जितवाती है। जयंत चौधरी और सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर भी बयान दिया।

विज्ञापन
Meerut: Rakesh Tikait Targets BJP at Maha Panchayat, Comments on Jayant Chaudhary and Central Market
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंच से भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पर्चे कैंसिल कराती है और निर्विरोध जितवाती है। उन्होंने किसानों से आंदोलन के साथ जुड़े रहने की अपील करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में जिसे जहां वोट देना है, वह दे।

विज्ञापन




‘सरकार पर्चे कैंसिल कराती है और निर्विरोध जितवाती है’
राकेश टिकैत ने मंच से भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार पर्चे कैंसिल कराती है और निर्विरोध जितवाती है। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव आने वाला है और हर व्यक्ति को अपनी पसंद के अनुसार वोट देने का अधिकार है, लेकिन आंदोलन में किसानों का साथ बना रहना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: ₹4.30 लाख की कमी से खुला 17 करोड़ की जाली करेंसी का मामला, एक-एक नोट की जांच जारी, तीन अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Rakesh Tikait Targets BJP at Maha Panchayat, Comments on Jayant Chaudhary and Central Market
भाकियू महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
जयंत चौधरी पर पूछा सवाल तो बोले- कृषि मंत्रालय मिलने पर पूछिएगा
मंच पर राकेश टिकैत से जयंत चौधरी को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि केवल एक व्यक्ति को लेकर बार-बार सवाल क्यों किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “जब जयंत को कृषि मंत्रालय मिल जाएगा, तब उनसे सवाल पूछा जाएगा।”

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में बोले टिकैत
राकेश टिकैत ने मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट प्रकरण का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों की दुकानें तोड़कर उनका व्यापार खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान व्यापारियों और इस मामले में प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं और उन्हें समर्थन दिया जाएगा।

Meerut: Rakesh Tikait Targets BJP at Maha Panchayat, Comments on Jayant Chaudhary and Central Market
भाकियू महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

किसान-व्यापारी एकजुटता का संदेश
महापंचायत के मंच से सेंट्रल मार्केट के प्रभावित व्यापारियों के समर्थन की बात को किसान-व्यापारी एकजुटता के संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। राकेश टिकैत ने किसानों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने की अपील की।

धरने पर बैठे रवि गौतम से मिले राकेश टिकैत, पुलिस कार्रवाई को बताया निंदनीय
भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत के बीच राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कमिश्नरी पार्क में धरने पर बैठे रवि गौतम से भी मिलने पहुंचे। टिकैत ने रवि गौतम से बातचीत कर उनकी मांगों और मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को निंदनीय बताया।

इस दौरान राकेश टिकैत ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हाल ही में जिस तरह कुछ लोगों के साथ मारपीट की गई, वैसी घटना उनके लोगों के साथ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “सुन लें अधिकारी, जैसे आपने हाल ही में कुछ लोगों को पीटा, वैसी घटना हमारे लोगों के साथ मत कर देना, वरना यहां कोई ईंट की दीवार नहीं मिलेगी, मैदान बना दिया जाएगा।”

टिकैत के इस बयान के बाद महापंचायत स्थल पर मौजूद किसानों के बीच भी चर्चा रही। उन्होंने किसानों और धरने पर बैठे लोगों के साथ किसी तरह की ज्यादती किए जाने पर आंदोलन तेज करने का संकेत दिया।

Meerut: Rakesh Tikait Targets BJP at Maha Panchayat, Comments on Jayant Chaudhary and Central Market
अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

सपा विधायक अतुल प्रधान भी महापंचायत में हुए शामिल
कमिश्नरी पार्क के पास चल रही भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में सरधना विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छोटे हाथी पर चढ़कर किसानों और राहगीरों को केले और कोल्ड ड्रिंक बांटी।

मेरठ कॉलेज के गेट के सामने खड़े होकर अतुल प्रधान ने समर्थकों के साथ केले का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों और राहगीरों ने केले और कोल्ड ड्रिंक ली। विधायक के इस अंदाज की मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed