फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Soldier Martyred After Succumbing to Injuries During Treatment

Meerut: नायक ज्ञानेश्वर शहीद, हिमाचल में हादसे के बाद इलाज के दौरान निधन, गांव में शोक की लहर

Thu, 16 Jul 2026 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Jul 2026 12:23 PM IST
सार

मेरठ के रछौती गांव निवासी भारतीय सेना के नायक ज्ञानेश्वर हिमाचल प्रदेश में गश्त के दौरान हुए हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान शहीद हो गए। उनके पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने की तैयारी है।

विज्ञापन
Meerut Soldier Martyred After Succumbing to Injuries During Treatment
जवान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सेवा करते हुए मेरठ का एक और वीर सपूत शहीद हो गया। भारतीय सेना की कुमाऊं रेजीमेंट में नायक पद पर तैनात ज्ञानेश्वर ने हिमाचल प्रदेश में गश्त के दौरान हुए हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। शहादत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव रछौती सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


गश्त के दौरान हुए हादसे में हुए थे घायल
जानकारी के अनुसार, करीब 15 दिन पहले हिमाचल प्रदेश के शिमला क्षेत्र में सरकारी वाहन से गश्त के दौरान हुए हादसे में नायक ज्ञानेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शौच के लिए निकली बीए की छात्रा लापता, तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, थाने में परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में सेना में हुए थे भर्ती
ज्ञानेश्वर वर्ष 2014 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। अपनी लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा के चलते उन्हें दो वर्ष पहले नायक के पद पर पदोन्नत किया गया था। वह भारतीय सेना की कुमाऊं रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

गांव में शोक, परिवार को बेटे पर गर्व
ज्ञानेश्वर तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई प्रदीप भी भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात हैं और देश की सेवा कर रहे हैं।

शहादत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव के लोगों और क्षेत्रवासियों ने भी वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। परिजनों ने गहरे दुख के बीच अपने बेटे की देशभक्ति और वीरता पर गर्व व्यक्त किया।

शाम तक पहुंचेगा पार्थिव शरीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहीद ज्ञानेश्वर का पार्थिव शरीर शाम करीब सात बजे उनके पैतृक गांव रछौती पहुंचने की संभावना है। गांव में अंतिम दर्शन और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed