सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut: Stone Pelting After Eve-Teasing Allegation at Brick Kiln in Baghpat, Seven Injured

Baghpat: ईंट भट्ठे पर छेड़छाड़ से भड़का विवाद, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला, सात लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 May 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के एक ईंट भट्ठे पर महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडों और पथराव में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

Meerut: Stone Pelting After Eve-Teasing Allegation at Brick Kiln in Baghpat, Seven Injured
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर महिला से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विरोध करने पहुंचे परिवार पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया गया, जिसमें दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

Trending Videos

 

हैंडपंप पर पानी भरने गई थी महिला
बताया गया है कि शामली जनपद के एक गांव का परिवार ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता है। बुधवार सुबह युवक की बहन हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। आरोप है कि वहीं ईंट पथाई का काम कर रहे एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पहुंचे परिवार पर हमला
महिला ने घर लौटकर परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आरोपी युवक के परिवार के पास शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक ने अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और पत्थर भी फेंके। हमले में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed