{"_id":"69d7b144f0fcb42dcb09be2a","slug":"meerut-team-wins-wrestling-and-kabaddi-competitions-meerut-news-c-72-1-mct1009-151530-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ की टीम विजेता
विज्ञापन
पीवीवीएनएल की कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता मेरठ की टीम
विज्ञापन
- पीवीवीएनल की ओर से कराया गया खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से चौधरी चरण सिंह विवि के कुश्ती स्टेडियम में आयोजित 51वीं पावर सेक्टर अंतर परियोजना कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में कुश्ती और कबड्डी दोनों में मेरठ डिस्कॉम की टीम विजेता रही। ऊर्जा सेक्टर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
दो दिवसीय प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन मुख्य आकर्षण पश्चिमांचल डिस्कॉम (मेरठ) और अनपरा परियोजना के बीच खेला गया कबड्डी का फाइनल मुकाबला रहा। इस हाई वोल्टेज मैच में पश्चिमांचल की टीम ने रणनीतिक, कौशल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए अनपरा परियोजना को करारी शिकस्त दी और ट्रॉफी अपने नाम की। टीम ने 10 अंक से मुकाबला जीता। वहीं, कुश्ती के अखाड़े में भी पश्चिमांचल के पहलवानों ने सर्वाधिक 235 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। ओबरा की टीम 140 अंक के साथ दूसरे और अनपरा की टीम 105 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।
ये रहे कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम
57 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के मुकेश ने पहला, अनपरा के आनंद ने दूसरा, हरपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 61 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के देवेंद्र त्यागी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के बिजेंद्र ने पहला, ओबरा के ब्रिजेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 70 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के राजन ने पहला, ओबरा के राजेश कुमार ने दूसरा और लखनऊ के कोमल किशोर ने तीसरा स्थान पाया। 74 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के संजय ने पहला, ओबरा के इंदजीत ने दूसरा, अनपरा के संदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
79 किलोग्राम में ओबरा के शिव ने पहला, मेरठ के तरश चौहान ने दूसरा स्थान पाया। 86 किलोग्राम वर्ग में ओबरा के आयुष ने पहला, मेरठ के बालेंद्र मलिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 92 किलोग्राम में वाराणसी के अर्जुन ने पहला, मेरठ के चांद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 97 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के अमित ने पहला, अनपरा के ऋषिकेश ने दूसरा स्थान पाया। 125 किलोग्राम में मेरठ के जतन सिंह ने पहला, हासगंज के रामगोपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर पश्चिमांचल की स्पोर्ट्स ऑफिसर व अर्जुन अवार्डी अलका तोमर ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार वर्मा, मुख्य अभियंता मो. सगीर और मुख्य अभियंता पीके सिंह ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता अभिषेक, आदर्श कौशल, एसके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos