फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Yakub family should not run away, passports are being collected

Meerut: विदेश न भाग जाए याकूब का परिवार, जमा हो रहे पासपोर्ट

Tue, 21 Feb 2023 03:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Feb 2023 03:53 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Yakub family should not run away, passports are being collected
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का परिवार विदेश न भाग जाए, इसे देखते हुए उनके पासपोर्ट एलआईयू में जमा कराएं जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि याकूब के बेटे इमरान और फिरोज को सशर्त जमानत मिली हैं। पुलिस की विवेचना में दोनों सहयोग करेंगे। सोमवार को इमरान का बेटा फोजान अपना पासपोर्ट जमा करने से पहले एसपी सिटी और  फिर पुलिस कार्यालय स्थित एलआईयू ऑफिस पहुंचा।

विज्ञापन


31 मार्च 2022 को याकूब कुरैशी की फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट पैकिंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर 10 कर्मचारियों को मौके से गिरफ्तार किया था। उन्हें जेल भेजा गया था। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटा इमरान, फिरोज सहित 17 लोग नामजद किए गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: आज शादी के बंधन में बंधेंगी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान, देखें हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों पिता-पुत्र जेल में बंद हैं। इमरान और फिरोज को दोनों मुकदमों में जमानत मिल गई, लेकिन अभी जेल से रिहा नहीं हुए हैं। याकूब का कार्टूनिस्ट प्रकरण में भी रिमांड बन चुका है। चार दिन पहले याकूब की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। 

पुलिस के मुताबिक याकूब फिलहाल अवैध तरीके से मीट पैकिंग, गैंगस्टर और कार्टूनिस्ट प्रकरण में आरोपी है और तीनों मुकदमे में सोनभद्र जेल में निरुद्ध है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि याकूब के दोनों बेटों को सशर्त जमानत मिली है। वह विदेश न भाग जाएं, इसलिए उनके पासपोर्ट जमा कराए जा रहे हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि याकूब के परिवार के पासपोर्ट जमा कराए  जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed