{"_id":"6a32a8b0ff034b6e820f3952","slug":"mps-cricket-academy-won-by-39-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-154852-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एमपीएस क्रिकेट एकेडमी की 39 रन से जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एमपीएस क्रिकेट एकेडमी की 39 रन से जीत
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 17 Jun 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
हनी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद विजेता टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एमपीएस क्रिकेट एकेडमी और हनी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें एमपीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 39 रन से मैच जीता।
एमपीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। टीम की ओर से अभिमन्यु ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में आदिया खान, आवेश, जैद, मोहम्मद आरिश ने दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम 34 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी।मुर्शिद ने 47 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मुनीर ने पांच विकेट लिए। उन्होंने 7 ओवर में 33 रन दिए और पांच बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा अभिमन्यु, आहद, प्रीत चौधरी, इशान ने एक-एक विकेट लिया। मुनीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर क्रिकेट कोच दीपक सिद्धू ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।