मेरठ के शास्त्रीनगर में मां-बाप की हत्या को अंजाम देने से पहले आर्यन ने दोस्त आदित्य के साथ रुड़की रोड स्थित मिडवे रेस्टोरेंट में पार्टी की थी। बीयर पीने के बाद दोनों स्कूटी से रेस्टोरेंट गए।
मां-बाप हत्याकांड का असली सच: रेस्टोरेंट में पार्टी, फिर प्लानिंग से पहुंचे घर, रूह कंपा देगी आगे की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यन अपने पिता से बेहद नफरत करता था। यही कारण था कि हत्याकांड से पहले वो जरा सा भी विचलित नहीं था। सोमवार रात को वो पौने नौ बजे घर से निकला। आदित्य को साथ लिया और दोनों पार्टी करने के लिए खतौली के पास मिडवे पहुंच गए। यहां पर दोनों ने पार्टी की।
इसके बाद मेरठ आ गए। रात को सवा 11 बजे तयशुदा प्लानिंग के तहत आर्यन दोस्त आदित्य के साथ घर पहुंचा। पिता के मोबाइल पर फोन करके दरवाजा खुलवाया।
लैपटॉप चलाया, सोने का नाटक किया
आर्यन ने पिता प्रमोद कर्णवाल को बताया कि आदित्य को भी सुबह गुरुग्राम जाना है, ऐसे में वे साथ निकलेंगे। पिता ने कहा कि दोनों सो जाओ। मां ममता नींद की गोली दिए जाने के कारण पहले से सोई हुई थी। प्रमोद को फोन कर दरवाजा खुलवाने की वजह से नींद की गोली नहीं दी थी।
यह भी पढ़ें: Meerut: मां-बाप का कातिल बना बेटा, नशीला मैंगो शेक पिलाया, दोस्त के साथ मिलकर पहले पिता फिर मां का गला काटा