फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder Or Suicide: पुलिस के लिए पहेली बनी शहजाद की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Mon, 09 Oct 2023 03:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Oct 2023 03:21 PM IST
विज्ञापन
Murder Or Suicide: Shahzad death became a puzzle for Meerut police
मृतक शहजाद - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में पावरलूम कारोबारी शहजाद की मौत पुलिस के लिए पहेली बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि शहजाद ने खुदकुशी की है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि मौत गला कटने की वजह से हुई है। इसके बाद पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच में जुट गई है।

Murder Or Suicide: Shahzad death became a puzzle for Meerut police
विलाप करती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

शहजाद का शव कमरे में पंखे पर फंदे पर लटका मिला। कमरे के दरवाजे की कुंडी खुली थी। परिजनों ने शव लटका देखा तो उसे नीचे उतारा। गले पर धारदार हथियार के निशान मिले। आशंका जताई जाने लगी कि हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है, लेकिन परिजनों ने खुदकुशी की तहरीर पुलिस को दी। 
 

Murder Or Suicide: Shahzad death became a puzzle for Meerut police
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : Amar Ujala

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत गला कटने की वजह से आई। इसके बाद पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच में जुट गई। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि शहजाद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि गला कटने से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी थी, इसे हत्या के  मुकदमे में तरमीम किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Or Suicide: Shahzad death became a puzzle for Meerut police
Meerut Police - फोटो : Amar Ujala

चार वर्ष पूर्व हुआ था निकाह 
शहजाद का निकाह चार वर्ष पूर्व किला परीक्षितगढ़ के गांव खजूरी निवासी युवती से हुआ था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। शहजाद के पिता इनाम की मौत हो चुकी है। इसके अलावा परिवार में मां, छोटी बहन गुलशन, छोटा भाई अकरम है। पोस्टमार्टम के बाद फतेहउल्लापुर के पास अंसारी कब्रिस्तान में शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिजनों के मुताबिक शहजाद अवसाद में था और मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed