{"_id":"6a7aa97ae5c45e3bd8041716","slug":"muzaffarnagar-news-80-year-old-ailing-parshuram-on-kanwar-yatra-on-scooter-carrying-an-oxygen-cylinder-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भोले ने दिया साहस...सिलिंडर ने दी सांस, स्कूटी पर ऑक्सीजन संग कांवड़ यात्रा पर 80 साल के बीमार परशुराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भोले ने दिया साहस...सिलिंडर ने दी सांस, स्कूटी पर ऑक्सीजन संग कांवड़ यात्रा पर 80 साल के बीमार परशुराम
Tue, 11 Aug 2026 10:30 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:30 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में जज्बे के साथ 80 साल के बीमार परशुराम शर्मा कांवड़ यात्रा पर निकले। 93 किमी की यात्रा करते हुए भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। उन्होंने सांस लेने के लिए अपनी स्कूटी पर ऑक्सीजन सिलिंडर लिए हुए थे।
विज्ञापन
बीमार बुजुर्ग परशुराम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भक्ति में अनूठी शक्ति होती है। अस्सी साल की उम्र में ऑक्सीजन के सहारे दिन गुजार रहे शिवभक्त परशुराम शर्मा जज्बे के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले। स्कूटी पर सवार होकर करीब 93 किमी की यात्रा करते हुए शिव चौक पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
मुजफ्फरनगर के नरा गांव के रहने वाले बुजुर्ग परशुराम इन दिनों उत्तराखंड के ज्वालापुर में रहते हैं। अब तक वह 13 बार कांवड़ यात्रा कर चुके हैं। इस बार बीमार हालत में वह सांस लेने के लिए भी ऑक्सीजन सिलिंडर पर निर्भर है। डॉक्टरों ने उन्हें बाहर जाने से इनकार कर दिया था।
इसके बावजूद ऑक्सीजन के दो सिलिंडर अपनी स्कूटी पर लेकर वह कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े। शहर के रुड़की रोड स्थित सेवा शिविर में पहुंचे तो सबके आकर्षण का केंद्र बन गए।

वह कहते हैं कि भोले की भक्ति में अनूठी शक्ति है। मुझे भगवान आशुतोष का सहारा है। जीवन में जब भी मुसीबत आई भगवान शिव मेरे साथ रहे। डॉक्टर कहते थे घर से कहीं दूर मत जाना लेकिन मुझे यात्रा करनी थी, इसलिए निकल पड़ा।
ऊंचाई पर पुरा महादेव...शिव चौक पर जलाभिषेक
भक्त परशुराम ने बताया कि उसकी इच्छा ज्वालापुर से बागपत के पुरा महादेव तक यात्रा करने की थी, वह घर से निकला भी आया था। स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पुरा महादेव मंदिर ऊंचाई पर है और वहां पर ऑक्सीजन के सिलिंडर ले जाना अकेले के लिए आसान नहीं होगा। यही वजह है कि शिव चौक पर जलाभिषेक के साथ ही अपनी यात्रा पूरी कर ली है। शिव के दरबार में आने की चाह पूरी हो गई।

समिति की ओर से किया गया अभिनंदन
क्रांति सेना के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा कहते हैं कि इस उम्र में यात्रा पर निकलना आसान काम नही है। परशुराम का जज्बा जोश से भर देने वाला है। यह भगवान आशुतोष में आस्था का अनूठा उदाहरण है। समिति की ओर से उनका अभिनंदन किया गया है।

पुरा महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब
पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। वहां सुबह तीन बजे से ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की तीन किमी लंबी लाइन लगी रही। मंदिर में सोमवार की रात 12 बजे तक 10 लाख से ज्यादा कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

पुरा महादेव मंदिर में चल रहे चार दिवसीय श्रावणी मेले में दूसरे दिन व सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में त्रयोदशी व सोमवार का जलाभिषेक करने के लिए सुबह तीन बजे से लाइन लगनी शुरू हो गई थी। कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की लाइन परशुराम खेड़ा तक पहुंच गई और वहां लाइन में लगने के करीब पांच घंटे बाद शिवभक्ताओं का जलाभिषेक के लिए नंबर आया। वहां हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए लाखों कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
आठ लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
वहां भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर में अर्धसैनिक बल के साथ ही पीएसी के जवान तैनात किए गए, जबकि पुलिस को बाहर की तरफ लगाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे तक मंदिर में 10 लाख कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है और मंगलवार को शिवरात्रि के दिन तक यह संख्या 15 लाख तक पहुंच जाएगी, क्योंकि मंदिर में कांवड़िये रुकने शुरू हो गए हैं। चतुर्दशी का जलाभिषेक करने के लिए रात एक बजे से ही लाइन भी लगनी शुरू हो गई थी।

वहीं डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने मंदिर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए। इनके बाद एडीजी भानु भास्कर भी निरीक्षण करने पहुंचे। वह काफी देर तक वहां रहे और कांवड़ियों के साथ ही सुरक्षा कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने अफसरों व पुलिस कर्मियों को कांवड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।
मेले में कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने की खरीदारी
अमीनगर सराय। पुरा महादेव मंदिर परिसर में लगे मेले में श्रद्धालुओं व कांवड़ियों ने खरीदारी की। वहां महिलाओं ने घरेलू सामान के अलावा मूर्ति, माला, सिंदूर आदि सामान खरीदा। वहीं उनके साथ आए बच्चों ने खिलौने लिए। वहां भीड़ को देखते हुए दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे।

कांवड़ियों के लिए कूलर और पीने के पानी की व्यवस्था रही
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर में इस बार गर्मी को देखते हुए लाइनों में लगे कांवड़ियों के लिए ठंडी हवा के लिए जगह-जगह कूलर लगाए गए है, ताकि उन्हें गर्मी में परेशानी न हो। साथ ही सभी कांवड़ियों को पीने का पानी वितरण किया जा रहा है। जन कल्याण सेवा भारती संस्था द्वारा सोमवार को एक लाख पानी की बोतलें वितरित की गईं।

झंडा पूजन के बाद शुरू हुआ चतुर्दशी का जलाभिषेक
बागपत। मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर झंडा पूजन शुरू हुआ और चार बजकर 40 मिनट पर झंडारोहण करने के बाद चतुर्दशी का जलाभिषेक शुरू किया गया। चतुर्दशी पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये मंदिर में रुकना शुरू हो गए थे, क्योंकि काफी कांवड़िये अपनी मन्नत के अनुसार चतुर्दशी का जलाभिषेक करते हैं।