{"_id":"6af5d0085414f31c75077cac","slug":"narrated-the-episode-of-the-slaying-of-khara-and-dushana-and-the-trial-by-fire-agni-pariksha-meerut-news-c-73-1-mtd1003-109400-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खर-दूषण वध और अग्नि परीक्षा का प्रसंग सुनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खर-दूषण वध और अग्नि परीक्षा का प्रसंग सुनाया
विज्ञापन
श्रीराम कथा के छठे दिन विभिन्न प्रसंगों का सजीव वर्णन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मऊखास में चल रही नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा के छठे दिन बृहस्पतिवार को कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा व्यास मधुकर भैया ने अरण्यक कांड के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए।
खर-दूषण वध और अग्नि परीक्षा का प्रसंग सुनाते हुए गुरुजी ने अरण्यक कांड के अंतर्गत खर-दूषण वध की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीराम ने धर्म की रक्षा और ऋषियों के संताप को दूर करने के लिए खर-दूषण का वध किया। गुरुजी ने रावण द्वारा अपने मामा मारीच को स्वर्ण मृग बनने के लिए भेजने और उस मायावी हिरण के माध्यम से भगवान राम व लक्ष्मण को भ्रमित करने की कथा सुनाई। इस दौरान उन्होंने प्रसंग के माध्यम से जीवन में सतर्कता और प्रभु की लीला के गहरे रहस्यों पर प्रकाश डाला। कथा के अंत में हुई आरती और प्रसाद वितरण के साथ आज के सत्संग का समापन हुआ, जिसमें क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में माताएं व बहनें उपस्थित रहीं। इस दौरान कौशल तोमर, देव कुशवाहा, पवन तोमर , अमित तोमर, पंकज तोमर, दीपक गुप्ता, विक्रम तोमर, अनिल तोमर, अंकुर तोमर आदि रहें।