फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No intention of returning to Kashmir, Ramesh Kumar reached Shamli with family 30 years ago

अभी कश्मीर लौटने का कोई इरादा नहीं, 30 साल पहले परिवार के साथ शामली पहुंचे थे रमेश कुमार

Wed, 05 Aug 2020 01:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Aug 2020 01:53 AM IST
सार

  • - एक साल पहले जम्मू-कश्मीर से हटाई गई थी अनुच्छेद-370

विज्ञापन
No intention of returning to Kashmir, Ramesh Kumar reached Shamli with family 30 years ago
kashmir - फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाए हुए एक साल हो गया है। कश्मीर मेें दंगा फसाद चलने के कारण वहां से करीब 30 साल पहले सब कुछ छोड़कर खाली हाथ एक परिवार शामली में आकर बस गया था। इस परिवार के मुखिया रमेश कुमार मट्टू का कहना है कि अभी कश्मीर लौटने का उनका कोई विचार नहीं है। सरकार सुरक्षा और रोजगार की गारंटी दे, तभी इस पर विचार किया जा सकता है। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से कई हिंदू परिवार जान बचाकर वहां से निकल गए थे। केंद्र सरकार ने एक साल पहले जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्त किया था। शामली में भी एक परिवार 1990 में कश्मीर से आकर बस गया था।
विज्ञापन


परिवार के मुखिया रमेश कुमार मट्टू ने बताया कि वे कश्मीर में छत्ताबल बागी सुंदर बाला शहर में परिवार के साथ रह रहे थे। कश्मीर में दंगा होने पर वे अपने भाई, तीन बहनों और मां के साथ सब कुछ छोड़कर रात में बस से पहले जम्मू पहुंचे थे और वहां से ट्रेन द्वारा शामली आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रिश्तेदार की मदद से टीचर कालोनी में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रह रहे हैं। यहां पर वे लकड़ी का कारोबार कर रहे हैं। कश्मीर में दोस्तों और परिचितों से फोन पर बात होती है तो वे बताते है कि अभी वहां के हालात में थोड़ा सुधार आया है।

अभी उनका कश्मीर लौटने का कोई इरादा नहीं है। सरकार सुरक्षा और रोजगार की पूरी गारंटी देगी और माहौल में पूरी तरह बदलाव आए, उसके बाद ही कश्मीर लौटने पर विचार किया जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से स्थिति में बदलाव आया है। वहां पर शांति का माहौल बनने से जम्मू-कश्मीर बहुत जल्द विकास की पटरी पर दौड़ेगा। वहां की सरकार उद्यमियों को सस्ते रेट पर बिजली, सुरक्षा आदि सुविधाएं देगी तो यहां के उद्यमी भी वहां पर उद्यम स्थापित करने पर विचार कर सकते हैं। - अंकित गोयल, अध्यक्ष इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन शामली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed