सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi-Dehradun Expressway Online Maps on the Delhi-Dehradun Expressway Can Be Misleading

Delhi-Dun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ऑनलाइन मैप दे सकता है धोखा; यहां सावधानी से करें सफर

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 23 Apr 2026 09:04 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ऑनलाइन मैप धोखा दे सकता है। मैप पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की 344-जी के नाम से लोकेशन तो दिख रही, पर इंटरचेंज, पेट्रोल पंप और रेस्ट एरिया की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Delhi-Dehradun Expressway Online Maps on the Delhi-Dehradun Expressway Can Be Misleading
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यदि आप दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे हैं तो सावधान रहिए। एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां फर्राटा जरूर भर रही हैं, लेकिन ऑनलाइन मैप पर पूरा रूट अब तक अपडेट नहीं हुआ है। इससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति है। 
Trending Videos


मैप पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की 344-जी के नाम से लोकेशन तो दिख रही, पर इंटरचेंज, पेट्रोल पंप और रेस्ट एरिया की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऑनलाइन मैप के सहारे रिपोर्टर ने बुधवार को जड़ौदा पांडा से गागलहेड़ी तक 40 किमी का सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सामने आया कि ख्यावड़ी, बड़गांव इंटरचेंज और बडूली रेस्ट एरिया की लोकेशन ऑनलाइन मैप पर नहीं मिली। केवल लाखनौर इंटरचेंज और उससे पहले टोल बूथ पर 105 रुपये टोल टैक्स जरूर दर्शाया जा रहा है। रेस्ट एरिया की लोकेशन मैप पर न मिलने को लेकर वाहन चालक पुराने रास्तों पर चाय नाश्ता करने को लेकर भटकते दिखाई दिए। 
 

देहरादून से लौट रहे डॉ. ईश्वर राणा ने बताया कि यात्रियों को साइन बोर्ड और स्थानीय दिशा-निर्देशों के सहारे ही सफर करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली से लौट रहे राहुल सैनी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से लौटते समय बड़गांव इंटरचेंज की लोकेशन ऑनलाइन मैप पर लगाई थी, लेकिन एक्सप्रेसवे के रूट पर इंटरचेंज की कोई लोकेशन नहीं दिखी।

ऐसे में उन्होंने केवल साइनबोर्ड के सहारे ही यात्रा पूरी की है। इसके अलावा भी काफी ऐसी जगह थी, जो अभी तक मैप पर नहीं आई है। वहीं, एनएचएआई के जेई सोनू सिंह ने बताया नए रोड को मैप पर जोड़ने में सैटेलाइट डेटा, ग्राउंड सर्वे, एंट्री-एग्जिट की पुष्टि और तकनीकी परीक्षण होता है। एक्सप्रेसवे चरणबद्ध तरीके से खुल रहा है, इसलिए पूरी कनेक्टिविटी फाइनल होने के बाद ही ऑनलाइन मैप पूरी तरह अपडेट होगा। 

एक्सप्रेसवे पर मीटर हुए चालू
एक्सप्रेसवे पर स्पीड मीटर शुरू हो गए हैं जो वाहनो की स्पीड चेक कर रहे हैं, जो वाहन निर्धारित गति से ऊपर दौड रहे है उनकी गति स्पीडोमीटर स्वतः ही लाल रंग तथा जिस वाहन की गति कम होती है उसे हरे रंग में दिखा रहे है।
 

बड़गांव इंटरचेंज पर टोल बूथ चालू करने के लिए रात दिन चल कार्य चल रहा है। एनएचएआई की तैयारियों को देखने से लग रहा कि शायद अगले सप्ताह में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड रहे वाहनों से टोल वसूली की शुरुआत हो सकती है।

एक्सप्रेसवे पर शिफ्ट हुए वाहन, घट गई टोल वसूली
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने के बाद दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के वाहन उस पर शिफ्ट हो गए हैं। इसके चलते दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर टोल वसूली भी एक तिहाई रह गई और टोलकर्मी दिनभर खाली बैठे रहते हैं।

 

14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। इसके बाद से दिल्ली से देहरादून जाने वाले वाहन चालकों ने एक्सप्रेसवे पर जाना शुरू कर दिया। आठ दिन में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के अधिकांश वाहन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शिफ्ट हो गए हैं और नेशनल हाईवे दिनभर खाली नजर आने लगता है। नेशनल हाईवे पर लोकल के वाहनों की भीड़ देखी जा रही है।

नेशनल हाईवे पर जिवाना टोल प्लाजा पर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने से पहले रोजाना 12 हजार से अधिक वाहन पहुंचते थे, जिनसे टोल वसूला जाता था, लेकिन अब वाहनों की संख्या घटकर चार हजार के आसपास रह गई है।

रोजाना का यही आंकड़ा दर्ज किया जा रहा है। जिवाना टोल प्लाजा के प्रबंधक राहुल चौधरी ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने के बाद 70 फीसदी वाहन घट गए हैं। इससे लाखों रुपये टोल वसूली भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed