फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pride: Priyanshika Soni from Meerut selected for national cricket team's training camp, sparking celebration

गर्व: मेरठ की प्रियांशिका सोनी का राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर में हुआ चयन, दौड़ी खुशी की लहर

Sat, 24 Jan 2026 08:54 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 08:54 PM IST
सार

अयोध्या में 21 जनवरी से चल रहे बालिका अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिए मेरठ की प्रियांशिका सोनी सहित तीन महिला क्रिकेटरों का चयन हुआ है। जैन नगर स्थित श्री महावीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा प्रियांशिका के चयन से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Pride: Priyanshika Soni from Meerut selected for national cricket team's training camp, sparking celebration
प्रियांशिका सोनी का राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन - फोटो : परिजन

विस्तार

मेरठ के लिए गर्व की बात है कि तीन महिला क्रिकेटरों का राष्ट्रीय टीम के लिए चयन हो गया है। अयोध्या में 21 जनवरी से चल रहे बालिका अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिए तीनों महिला क्रिकेटर्स रवाना हो गई हैं। जैन नगर स्थित श्री महावीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा प्रियांशिका सोनी के चयन से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। प्रियांशिका के राष्ट्रीय टीम में चयन होने के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन

 

Pride: Priyanshika Soni from Meerut selected for national cricket team's training camp, sparking celebration
अंडर-17 में खेलेगी प्रियांशिका सोनी - फोटो : परिजन

14 साल की उम्र से शुरू किया क्रिकेट खेलना

प्रियांशिका ने चौदह साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने सीएबी इंटर कॉलेज में कोच नीतू अग्रवाल और टारगेट क्रिकेट एकेडमी में अंजलि सिंह से प्रशिक्षण लिया। वर्तमान में वह आगरा में रणजी खिलाड़ी तेज गेंदबाज किशोर कुमार शर्मा से क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं। 


पिता कपिल सोनी ने किया संघर्ष

प्रियांशिका सोनी के राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर बधाई के हकदार उनके पिता कपिल सोनी भी हैं। कपिल सोनी की भी रूची क्रिकेट में रही है, उन्होंने अपनी बेटी को जनून और जज़्बे को देखते हुए क्रिकेट खेलना सिखाया। कपिल अपनी बेटी प्रियांशिका के पहले कोच रहे हैं। कपिल बताते हैं कि उन्होंने अपनी बेटी को क्रिकेट खिलाने में किसी प्रकार का कॉम्प्रोमाईस नहीं किया। हर तरीके से साथ दिया और अब उनका सपना है कि उनकी बेटी भारतीय क्रिकेट टीम में देश के लिए खेले। प्रियांशिका की मां रजनी सोनी, दादी पदमनी और भाई विराट ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।


मेरठ की जौली और उन्नति का भी हुआ चयन

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए मेरठ की जौली चंदा और उन्नति सैनी का भी चयन हुआ है। दोनों महिला क्रिकेटरों के परिवार में भी खुशी का माहौल है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों से भी खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 

अयोध्या में 21 जनवरी से चल रहे बालिका अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिए मेरठ की प्रियांशिका सोनी सहित तीन महिला क्रिकेटरों का चयन हुआ है। जैन नगर स्थित श्री महावीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा प्रियांशिका के चयन से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed