{"_id":"625155132a874814db42bad3","slug":"rise-in-inflation-chilis-and-tomato-got-costlier-not-in-reach-of-common-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार: मिर्च हुई और तीखी, लाल टमाटर भी पहुंच से बाहर, सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार: मिर्च हुई और तीखी, लाल टमाटर भी पहुंच से बाहर, सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 Apr 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार
नवरात्र और रमजान के समय सब्जियां महंगी होने के कारण लोगों को अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से उनका बजट भी प्रभावित हो रहा है। वहीं गृहिणियों का कहना है कि सरकार को महंगाई नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
हरी सब्जियां
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नवरात्र और रमजान के दौरान महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। हरी सब्जियां थाली से दूर रही हैं। नींबू और मिर्च को मानों नजर लग गई है। टमाटर और सुर्ख हो गया है। फलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं।
Trending Videos
गर्मी के मौसम में हरी सब्जियां आमजन की पहुंच से बाहर हो रही हैं। आम आदमी की जेब पर गहरा असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है की पहले कम रुपयों में काफी सब्जियां आ जाती थीं लेकिन अब जेब से ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जिसका बुरा असर घर के बजट पर पड़ रहा है। लोग कोविड के कारण पहले हुए नुकसान से अभी तक उभर नहीं पाए हैं, ऐसे में महंगाई बजट को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार ज्यादा बढ़े हैं दाम
गर्मियों में हर साल फलों के दाम बढ़ते हैं पर इस बार कुछ अधिक ही महंगाई है। डीजल के रेट का असर भी फलों पर है। इस बार नवरात्र और रमजान एक साथ होने के कारण खपत बढ़ गई है। - अमित राज, साकेत।
पहले 200 में भर जाता था थैला
पहले 200 रुपये में सब्जियों से थैला भर जाता था। अब 500 रुपये भी कम पड़ जाते हैं। अब तो हरी सब्जी की बजाय आलू से ही गुजारा कर रहे हैं। - अनीता गृहणी।
नींबू को लगी नजर
गर्मी में शरीर को तरोताजा रखने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। पता नहीं इस बार नींबू को किसकी नजर लग गई है। हरी सब्जी खरीदने से पहले अब सोचना पड़ रहा है। - कृष्णा शर्मा, गृहणी।
दाम नियंत्रित करे सरकार
सरकार को फल और सब्जियों के दाम नियंत्रित करने चाहिएप्। देेखने में आता है कि मंडी के मुकाबले फल और सब्जी गली मोहल्लों में दोगुने रेट पर बिक रही हैं। - अंजली कौशिक, गृहणी।
सब्जी फुटकर रेट मंडी में फुटकर रेट
नींबू 250 160भिंडी 120 90
देशी खीरा- 50 40
हाइब्रिड खीरा- 30 25
गाजर - 40 30
हरी मिर्च - 50 30
शिमला मिर्च- 60 40
लोकी - 40 30
टमाटर - 30 20
तोरई - 60 40
बैंगन - 60 40
आलू - 15 12
फल दाम
केला 60-80 रुपये दर्जन
सेब 120-150
संतरा 80-120
अंगूर 80-100
नारियल 40 रुपये का एक
चीकू 60-80
खरबूजा 80-100
आम 200
नोट: सभी दाम प्रति किलो रुपये में हैं।