सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shastri Nagar Central Market: Fight between owner of Sahil Plaza and businessman Kishore Wadhwa

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट: साहिल प्लाजा के मालिक और व्यापारी किशोर वाधवा के बीच मारपीट, सीलिंग से तनाव

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 08 Apr 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: सेंट्रल मार्केट में साहिल प्लाजा को सील करने की कार्रवाई के दौरान मालिक महिपाल व उनके बेटे की व्यापारी नेता किशोर वाधवा से मारपीट हो गई। उनका कहना था कि आज जो हो रहा है, उसका कारण किशोर वाधवा ही है। 

Shastri Nagar Central Market: Fight between owner of Sahil Plaza and businessman Kishore Wadhwa
सेंट्रल मार्केट में मारपीट के बाद हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास परिषद द्वारा की जा रही सीलिंग की कार्रवाई के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। परिषद की टीम प्रतिष्ठानों को सील करने पहुंची, तो व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने टीम का घेराव कर लिया और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान व्यापारियों के बीच मारपीट की घटना भी हुई, जिसने स्थिति को और बिगाड़ दिया।
Trending Videos

व्यापारियों का विरोध और मारपीट
आवास विकास परिषद की टीम द्वारा साहिल प्लाजा को सील करने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी नेता जीतू नागपाल, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और नीरज मित्तल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर मौजूद थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान, 660/6 साहिल प्लाजा के मालिक महिपाल और उनके बेटे अधिवक्ता राहुल मालिक तथा व्यापारी किशोर वाधवा के बीच मारपीट हो गई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया और थाने भिजवाया। सीओ ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर मौजूद व्यापारियों को फटकार भी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ट अटैक की घटना से अफरा-तफरी
इसी बीच, धरने पर बैठे एक व्यापारी अशोक गिरधर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें हार्ट अटैक आने की बात फैलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी के बेहोश होने पर आवास विकास परिषद की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई को करीब एक घंटे के लिए रोक दिया। स्थिति सामान्य होने के बाद कार्रवाई फिर से शुरू की गई। इस दौरान कई व्यापारी जमीन पर बैठकर राम-नाम जपते हुए कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध जताते रहे।

ये भी देखें...
सेंट्रल मार्केट सीलिंग: कारोबारी को हार्ट अटैक आने पर एक घंटा रोकी कार्रवाई, धरने पर राम-नाम जप रहे व्यापारी



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed