फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP Leader Neha Gaud Opens Front Against District President, Raises Questions Over His Son’s Conduct

UP: सपा में जुबानी जंग, नेत्री ने जिलाध्यक्ष के बाद बेटे पर साधा निशाना, बोलीं- न कुर्सी तुम्हारी, न कार्यालय

Wed, 19 Aug 2026 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Aug 2026 12:47 PM IST
सार

सपा नेत्री नेहा गौड़ ने जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब उनके बेटे गिरेंद्र गुमी के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चर्चा में हैं।

विज्ञापन
SP Leader Neha Gaud Opens Front Against District President, Raises Questions Over His Son’s Conduct
सपा नेत्री नेहा गौड़ ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी में जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी और सपा नेत्री नेहा गौड़ के बीच चल रही जुबानी जंग अब उनके परिवार तक पहुंचती दिखाई दे रही है। 11 अगस्त से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने इस विवाद में नेहा गौड़ ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ आरोप लगाने के बाद अब उनके बेटे गिरेंद्र गुमी के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर पार्टी की कार्यप्रणाली और कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार को लेकर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पर दक्षिण विधानसभा तक सीमित रहने का आरोप
सपा नेत्री नेहा गौड़ का आरोप है कि कर्मवीर सिंह गुमी सपा के जिलाध्यक्ष होने के दायरे में काम करने के बजाय केवल दक्षिण विधानसभा सीट तक ही सीमित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि पार्टी कार्यालय किसी की निजी संपत्ति नहीं है। उनके इन बयानों के बाद पार्टी के भीतर विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mohammad Zafar: मौलवी की परीक्षा में फेल हुआ तो आतंक के आका को बनाया था गुरु; इस मदरसे में रहकर की थी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिलाध्यक्ष के बेटे के व्यवहार पर जताई नाराजगी
नेहा गौड़ ने जिलाध्यक्ष के बेटे गिरेंद्र गुमी के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए हैं। फेसबुक पर की गई एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का बेटा कार्यकर्ताओं का अपमान करना बंद करे। इसके बाद एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'न कुर्सी तुम्हारी, न कार्यालय तुम्हारा, जोश में होश मत खो देना।' उनकी इन पोस्ट के बाद सपा के भीतर चल रही खींचतान और तेज चर्चा में आ गई।

प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की सूचना को लेकर भी विवाद
नेहा गौड़ का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के आने की जानकारी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को दी गई, सभी को नहीं। इसी बात को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है। उनके अनुसार, संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को समान जानकारी और सम्मान मिलना चाहिए।

जिलाध्यक्ष और बेटे ने आरोपों से किया इनकार
वहीं जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी और उनके बेटे गिरेंद्र गुमी का कहना है कि उन्होंने किसी कार्यकर्ता का अपमान नहीं किया। उनका कहना है कि नेहा गौड़ पिछले काफी समय से इसी तरह की पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डाल रही हैं। दोनों पक्षों के बीच चल रहा यह आरोप-प्रत्यारोप अब सपा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed