फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   St. Xavier's World School launched a cleanliness drive.

Meerut News: सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल ने चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 25 Sep 2025 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:58 PM IST
सार

सरधना में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के स्टाफ ने नगर पालिका परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। इससे समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी।

विज्ञापन
St. Xavier's World School launched a cleanliness drive.
सरधना। महात्मा गांधी जयंती के अंतर्गत पर सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के स्टाफ द्वारा नगर में स्व

विस्तार

सरधना। महात्मा गांधी जयंती के अंतर्गत पर सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के स्टाफ द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पालिका परिसर में संचालित हुआ, जिसमें प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा, उपप्रधानाचार्य रितु सिंह, कोऑर्डिनेटर विमल कुमार समेत स्कूल के अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। अभियान के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करते हुए समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। उन्होंने साफ-सफाई को न केवल एक दिन का कार्य, बल्कि नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। बताया कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है और इस दिशा में हर नागरिक का योगदान अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शालविक जैन, शिवानी जैन और प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने इस स्वैच्छिक प्रयास की सराहना की और स्टाफ को भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक दायित्वों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed