फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sub-inspector accused of suppressing a case in exchange for 10,000

Meerut News: दरोगा पर 10 हजार रुपये लेकर मामला दबाने का आरोप, वीडियो वायरल

Thu, 29 Oct 2026 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Sub-inspector accused of suppressing a case in exchange for 10,000
- 28 हजार रुपये के लेनदेन का मामला, पीड़ित व्यापारी अब उच्चाधिकारियों से शिकायत करेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाने में तैनात एक दरोगा पर 10 हजार रुपये लेकर 28 हजार रुपये के लेनदेन से जुड़े मामले को दबाने का आरोप लगा है। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि उसने रुपये वापस न मिलने पर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पुलिस की ओर से उसे केवल आश्वासन मिला। आरोप है कि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई। अब इस प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कथित तौर पर व्यापारी से कहता दिखाई दे रहा है कि उसने परतापुर थाने के दरोगा को 10 हजार रुपये दे दिए हैं, इसलिए अब उसका कुछ नहीं बिगड़ सकता।

जानकारी के अनुसार अछरोंडा गांव निवासी लव्य सिरोही परतापुर व्यापार संघ के पदाधिकारी है। उनका परतापुर फ्लाईओवर के पास दिल्ली रोड पर लक्ष्मी कम्युनिकेशन के नाम से इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम था। व्यापारी के अनुसार, भूड़ बराल निवासी नरेंद्र विकल ने उसके शोरूम से एसी खरीदा था। उस समय नरेंद्र ने रुपये बाद में देने की बात कही थी। व्यापारी को उम्मीद थी कि तय समय पर भुगतान कर दिया जाएगा लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी जब नरेंद्र ने बकाया रकम नहीं चुकाई तो व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की। इसके बावजूद रकम वापस नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद लव्य सिरोही ने परतापुर थाने में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की और अपने बकाया 28 हजार रुपये वापस दिलाने की मांग की। आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन तो दिया गया लेकिन मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



शोरूम पर पहुंचकर युवक ने कही दरोगा को रुपये देने की बात
मामले के अनुसार, जब उसने युवक से अपने बकाया रुपये मांगे तो युवक ने कथित रूप से कहा कि उसने परतापुर थाने में तैनात दरोगा को 10 हजार रुपये दे दिए हैं और अब उसका कुछ नहीं बिगड़ सकता। इसी बातचीत से संबंधित वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में कथित लेनदेन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।


उच्चाधिकारियों से शिकायत की तैयारी में व्यापारी
-पीड़ित व्यापारी लव्य सिरोही का कहना है कि वह अपने बकाया रुपये वापस पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उसका आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। अब वह मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से करेगा। सीओ ब्रहमपुरी रामप्रकाश ने बताया कि कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed