{"_id":"69dbb2cc4f751d36cd049d30","slug":"suspected-youth-arrested-with-pistol-near-lotus-tower-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107742-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लोटस टाॅवर के पास संदिग्ध युवक तमंचे समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लोटस टाॅवर के पास संदिग्ध युवक तमंचे समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटस टावर के पास संदिग्ध युवक तमंचे समेत गिरफ्तार
मोदीपुरम। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित लोटस टाॅवर के पास पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान लोटस टाॅवर के पास एक खंडहरनुमा मकान के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ के लिए बुलाया तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलमान निवासी डबल स्टोरी, फेज-2 पल्लवपुरम बताया। पुलिस के अनुसार युवक किसी राहगीर के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में वहां खड़ा हो सकता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos