सब्सक्राइब करें

हाय रे गर्मी...,पारा पहुंचा 43 के पार, ऑरेंज अलर्ट जारी, धूप से बचें वरना हो सकते हैं बीमार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 30 May 2019 03:07 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों का अलर्ट, 44 से 45 डिग्री तक जा सकता है तापमान

विज्ञापन
Temprature reached 43,  Wednesday is the warmest in the season
गरमी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों से लेकर मैदानों तक गर्मी के तेवर लगातार तल्ख हो रहे हैं। बुधवार इस सीजन मेें सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को पारा 43 डिग्री पहुंच गया। लू के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटे में तापमान के 44-45 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। गर्मी के चलते लोगों के साथ-साथ जीव-जंतु भी परेशान हैं।


तापमान लगातार बढ़ता जारहा है और लू ने बेहाल कर रखा हे। आसमान से बरस रही आग के कारण दोपहर में सड़कें और बाजार भी सूने हो रहे हैं। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि  इस बार गर्मी का असर भी अन्य सालों की अपेक्षा अधिक रहेगा। जिस कारण से तापमान सामान्य से ऊपर 44 या 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
 
Trending Videos
Temprature reached 43,  Wednesday is the warmest in the season
गरमी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 33 व न्यूनतम 36  प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और मौसम शुष्क हो रहा है। जिस कारण से दिन में लू का असर कम नहीं हो रहा है।

  सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा
बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर है। लगातार चार दिन से दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। गर्मी का असर और भी बढेगा, लू शहरवासियों को परेशान करेगी। आने वाले दो दिन भी तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार सीजन में सबसे गर्म रहा है।  - डॉ. एन सुभाष , भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक

गर्मी में रखें ध्यान

  •     दिन में दोपहिया वाहन सवार हाथ और मुंह ढककर चलें।
  •     गर्मी से आकर तुरंत फ्रिज के ठंडे पानी के प्रयोग से बचे।
  •     बाजार के पदार्थों के सेवन से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Temprature reached 43,  Wednesday is the warmest in the season
गरमी - फोटो : अमर उजाला
7 दिन का तापमान 
तारीख  अधिकतम  न्यूनतम

23         40.7    25.0
24         33.2     24.2
25         37.8     22.9
26         38.8     22.6
27         42.2      24.8
28         42.1      23.5
29         43.0      25

ऑरेंज अलर्ट जारी... धूप से बचें वरना हो सकते हैं बीमार
 तापमान बढ़ने पर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गर्मी से बीमारियां बढ़ने का अंदेशा जताते हुए सावधान रहने की हिदायत दी है। चिकित्सकों का कहना है कि इस दौरान धूप में खड़ी कार में बच्चों और जानवरों को न छोड़ें और सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचें।
Temprature reached 43,  Wednesday is the warmest in the season
गरमी - फोटो : अमर उजाला
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही का कहना है कि गर्म हवा और तेज धूप की वजह से पेट में मरोड़, ऐंठन, शरीर में कमजोरी, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द, उबकाई आना, ज्यादा पसीना आना और कभी-कभी बेहोशी आना प्रमुख हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। 

फिजिशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी ने बताया कि इस मौसम में पसीना सोखने वाले पतले और हल्के रंग के कपड़े ही पहनें।  घर में बने हुए पेय पदार्थ लस्सी, नीबू-पानी का उपयोग करें। सुबह-शाम घर केदरवाजे-खिड़कियां खोलकर रखें, ताकि कमरें ठंडे रहें। गर्भस्थ महिलाओं, शिशुओं और बुजुर्गों की विशेष देखभाल करें।

 

विज्ञापन
Temprature reached 43,  Wednesday is the warmest in the season
भीषण गरमी में बच्चे आंचल में छुपाकर ले जाती महिला। - फोटो : अमर उजाला

किस अलर्ट का क्या है मतलब
ग्रीन- कोई खतरा नहीं
येलो अलर्ट- खतरे के प्रति सचेत रहें। यह अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल है।
ऑरेंज अलर्ट- खतरा, तैयार रहें। इसमें लोगों को इधर-उधर जाने के प्रति सावधानी बरतने को कहा  जाता है।
रेड अलर्ट- खतरनाक स्थिति। जब भारी नुकसान होने की आशंका होती है तो रेड अलर्ट जारी किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed