{"_id":"69dbd1f2727f67807105087e","slug":"ten-accused-arrested-in-tp-nagar-clash-and-firing-incident-meerut-news-c-72-1-mct1010-151701-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टीपी नगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग में दस आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टीपी नगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग में दस आरोपी गिरफ्तार
टीपी नगर पुलिस ने मारपीट और फायरिंग के मामले में दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल और दो स्कार्पियों बरामद की गई है।
Trending Videos
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि 12 अप्रैल विकास निवासी जेडपी विजय चौक, टीपी नगर ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी मोनू, अनुज फौजी, अखिल, कपिल बीस साथियों के साथ अपनी काली स्कार्पियो से आए और उनके आफिस पर आकर रुपयों के लेन-देन को लेकर लाठी डंडों से मारपीट की। पिस्टल से फायरिंग भी कर दी। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद मोनू उर्फ निवासी किठौली जानी, कपिल निवासी लालकुंआ पंचशील कालोनी बिसरख गौतमबुद्धनगर, अखिल निवासी गगन विहार गली नंबर पांंच शामली, शेखर निवासी घाट पांचली परतापुर, दीपक निवासी घाट पांचली परतापुर, नवनीत निवासी मौहल्ला आजाद नगर हिसार हरियाणा, अनुज उर्फ फौजी निवासी ग्राम किठौली जानी, अनुज निवासी ड्रीम सिटी कंकरखेड़ा, सन्नी निवासी नंगला मवाना रोड, प्रवीण उर्फ परविन्द्र निवासी गांधी नगर,भोपा रोड, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। अनुज उर्फ फौजी की लाइसेंसी पिस्टल और दो स्कार्पियों कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।