सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Terror Link: Efforts begin to bring Dubai-based Aqib to India, dozens of youths in West UP under radar

आतंकी कनेक्शन: दुबई में बैठे आकिब को भारत लाने की कवायद, नेटवर्क की तलाश, वेस्ट यूपी के दर्जनों युवक रडार पर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Apr 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के मवाना निवासी आकिब खान के आतंकी कनेक्शन की जांच तेज हो गई है। दुबई में बैठे आकिब का पासपोर्ट निरस्त कराने और उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि वेस्ट यूपी के कई युवक जांच एजेंसियों के रडार पर हैं।

Terror Link: Efforts begin to bring Dubai-based Aqib to India, dozens of youths in West UP under radar
आतंकी मॉड्यूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के मवाना क्षेत्र के सठला गांव निवासी संदिग्ध आतंकी आकिब खान के खिलाफ जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दुबई में बैठे आकिब को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है और अब उसका पासपोर्ट निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।

Trending Videos


एटीएस जल्द ही पासपोर्ट कार्यालय को पत्र भेजकर आकिब का पासपोर्ट निरस्त कराने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि आकिब के तार पाकिस्तान के हैंडलर्स से जुड़े हुए हैं और वह भारत में आतंकी साजिशों को अंजाम देने की योजना में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: मजदूरों के टेंट पर पलटा बजरी से भरा ट्रक, तीन लोगों की हुई मौत, दो की हालत गंभीर

इंस्टाग्राम पर फिर दी धमकी
जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बीच आकिब ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर आकर धमकी भरे संदेश दिए हैं। उसके कुछ साथियों ने भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान दिए हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं।

चार संदिग्ध पहले ही गिरफ्तार
एटीएस ने दो अप्रैल को रेलवे स्टेशन के पास से मेरठ निवासी साकिब और अरबाब के साथ गौतमबुद्धनगर के लोकेश और विकास को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ कि ये आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर देश में धमाकों की साजिश रच रहे थे।

एटीएस के अनुसार, साकिब को दुबई में बैठे आकिब खान ने ही पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क कराया था। आरोपियों के मोबाइल फोन से भी देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं।
 

वेस्ट यूपी के कई युवक रडार पर
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अहम जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब एक दर्जन युवकों के बारे में इनपुट मिले हैं, जो इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इन युवकों की गतिविधियों और संपर्कों की जांच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की संभावना है।

रिमांड में उगले कई राज
गिरफ्तार आरोपियों की पांच दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर हुई थी। इस दौरान एटीएस ने उनसे लंबी पूछताछ की और मोबाइल में मिले संदिग्ध नंबरों की जांच की। पूछताछ में आरोपियों ने साजिश से जुड़े कई अहम राज उगले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed