सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck Overturns on Laborers' Tents in Saharanpur District

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: मजदूरों के टेंट पर पलटा बजरी से भरा ट्रक, तीन लोगों की हुई मौत, दो की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 10 Apr 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीणों ने बताया कि पुल पर डेढ़ माह से काम चल रहा है। रात के वक्त चालक बगल से बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर जाने के बजाय पुल पर चढ़ गया और हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक भाग गया।

Truck Overturns on Laborers' Tents in Saharanpur District
मजदूरों के टेंट पर पलटा बजरी से भरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर नागल क्षेत्र में आधी रात को गांव बोहडुपुर के पास काली नदी के निर्माणाधीन पुल पर चढ़ा बजरी से भरा ट्रक पास ही सो रहे मजदूरों के टेंट पर पलट गया। हादसे के दौरान बजरी के नीचे आकर पांच मजदूर दब गए।

Trending Videos


शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सभी ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद बजरी हटाकर पांचों को गंभीर हालत में बाहर निकाला और जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहां तीन मजदूरों असगर, इस्तखार, शौकीन निवासी जाटोवाला थाना मिर्जापुर को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो गुलफाम निवासी जाटोवाला और कर्मवीर निवासी असगरपुर का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुल पर डेढ़ माह से काम चल रहा है। रात के वक्त चालक बगल से बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर जाने के बजाय पुल पर चढ़ गया और हादसा हो गया। बताया जाता है कि दो दिन पहले ही 15 मजदूर छुट्टी पर गए थे। यदि वह भी टेंट में होते तो और कईयों की जान पर बन सकती थी। सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि ट्रक खेड़ा मुगल क्षेत्र में बजरी लेकर जा रहा था। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed