सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brick Thrown at Officials Removing Unauthorized Ravidas Idol, Hours of Chaos in Saharanpur Village

UP: सहारनपुर में बिना अनुमति रखी रविदास प्रतिमा, हटाने पहुंचे अफसरों पर छत से फेंकी ईंट, नकुड़ में जमकर हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Apr 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के साहबामाजरा गांव में विवादित जमीन पर बिना अनुमति रखी संत रविदास की प्रतिमा हटाने पहुंचे अधिकारियों पर ईंट फेंक दी गई। कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी और घंटों हंगामे के बाद प्रतिमा मंदिर में रखवाई गई।

Brick Thrown at Officials Removing Unauthorized Ravidas Idol, Hours of Chaos in Saharanpur Village
भारी फोर्स पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव साहबामाजरा में विवादित भूमि पर बिना अनुमति रखी गई संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा को हटवाने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा जब कुछ अराजक तत्वों ने छत से ईंट का टुकड़ा फेंक दिया। गनीमत रही कि ईंट किसी को नहीं लगी। इस दौरान गांव में घंटों तक हंगामा चलता रहा और स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार गांव की आबादी के बीच स्थित एक प्लॉट को लेकर कई वर्षों से करतार सिंह और जगदेव सिंह पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस के मुताबिक यह मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय की ओर से यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: मजदूरों के टेंट पर पलटा बजरी से भरा ट्रक, तीन लोगों की हुई मौत, दो की हालत गंभीर
 

आरोप है कि जगदेव सिंह पक्ष के लोगों ने बिना अनुमति के रात के समय विवादित भूमि पर संत रविदास की प्रतिमा स्थापित कर दी। सुबह दूसरे पक्ष ने प्रतिमा देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर एसडीएम सुरेंद्र कुमार, सीओ रूचि गुप्ता और तहसीलदार प्रियंक सिंह मौके पर पहुंचे और जगदेव पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि महिलाओं समेत कुछ ग्रामीण प्रतिमा हटाने का विरोध करते हुए अड़ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति बिगड़ती देख सरसावा, तीतरों, रामपुर मनिहारान और महिला थाना सहारनपुर सहित कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने छत से एसडीएम और सीओ की ओर ईंट का टुकड़ा फेंक दिया। हालांकि यह किसी को नहीं लगा।

इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और छतों पर चढ़कर ईंट फेंकने वाले की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। करीब चार घंटे तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनातनी की स्थिति बनी रही।
 

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण या स्थापना नहीं की जा सकती। काफी समझाने के बाद ग्रामीण मान गए और प्रतिमा को हटाकर गांव लतीफपुर स्थित संत रविदास मंदिर में सुरक्षित रखवा दिया गया।

प्रशासन के अनुसार फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed