{"_id":"69daad08dab276c2560fffe5","slug":"motorcyclist-killed-in-car-collision-two-critically-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173212-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। खेड़ा अफगान में शुक्रवार रात ईदगाह के पास कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से राजकीय मेडिकल काॅलेज पिलखनी रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान खेड़ा अफगान निवासी अहमद (22) की मौत हो गई।
अंबेहटा निवासी राहुल अपनी कार से सहारनपुर की ओर से अंबेहटा आ रहा था। खेड़ा अफगान में ईदगाह के पास सामने से आ रही बाइक से कार की टक्कर हो गई। घटना में कार चालक राहुल व बाइक सवार खेड़ा अफगान निवासी अहमद व मुजम्मिल घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत के चलते अहमद व मुजम्मिल को राजकीय मेडिकल काॅलेज पिलखनी रेफर कर दिया गया है। वहां उपचार के दौरान अहमद ने दम तोड़ दिया। अहमद अविवाहित था और पंसारी की दुकान पर नौकरी करता था। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos