{"_id":"69daad2644d37052230b3f99","slug":"village-location-changed-on-expressway-signboard-travelers-left-wandering-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173213-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक्सप्रेसवे के बोर्ड पर बदली गांव की लोकेशन, भटक रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक्सप्रेसवे के बोर्ड पर बदली गांव की लोकेशन, भटक रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चमारीखेड़ा फ्लाईओवर से पश्चिम की तरफ बसे गांवों रेडी और जजनैर के रास्ते पर एनएचएआई ने दूसरे गांव बुड्ढाखेड़ा पुंडीर के नाम का बोर्ड लगा दिया है। यह नाम भी बोर्ड पर गलत बुंधखेड़ा पुंदीर अंकित किया गया है और इसे पूर्व दिशा में स्थित दर्शा रखा है जबकि यह गांव पश्चिम की तरफ है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को भटकना पड़ रहा है।
एनएचएआई के कर्मचारियों ने साइन बोर्ड लगाने के मामले में बड़ी लापरवाही की है। बुड्ढाखेड़ा पुंडीर गांव का रास्ता चमारीखेड़ा अंडरपास के सामने पुलिस चौकी की बगल से पश्चिम की तरफ जाता है। बुड्ढाखेड़ा पुंडीर गांव का साइन बोर्ड यहां पर न लगा कर उसे 500 मीटर दूर छुुटमलपुर की तरफ सर्विस रोड पर रेडी और जजनैर गांवों को जाने वाले रास्ते पर लगा दिया गया है। यहां भी गांव का गलत नाम अंकित किया गया और गांव की लोकेशन भी बदल दी गई। गांव को बुंधखेड़ा पुंदीर लिखते हुए उसे पूर्व की तरफ स्थित दर्शा दिया गया है। जबकि इस तरफ जटपुरा, रजापुर और करालटी का रास्ता जाता है।
एनएचएआई की इस लापरवाही का खामियाजा पहली बार आने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेडी निवासी राजकुमार सैनी, बृजेश गुप्ता, सुधीर सैनी, त्रिलोकचंद, प्रदीप प्रधान आदि ने बताया कि रात में आने वाले मेहमान भटकते रहते हैं। कई बार तो वह दूसरे गांवों में पहुंच जाते हैं। वह एनएचएआई के अधिकारियों से बोर्ड बदलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
Trending Videos