{"_id":"69dbb631a942ce792303e7f3","slug":"the-girl-committed-suicide-after-a-fight-with-her-elder-sister-meerut-news-c-72-1-mct1002-151693-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सोलाना में बड़ी बहन से झगड़ा होने के बाद युवती ने पंखे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सोलाना में बड़ी बहन से झगड़ा होने के बाद युवती ने पंखे से लटककर जान दी
विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर थाना क्षेत्र के सोलाना गांव में रविवार दोपहर बड़ी बहन से विवाद होने के बाद किश्हत (20) ने कमरे की कुंडी लगाकर पंखे से फंदे बनाकर जान दे दी। परिजनों ने आसपास के लोगों को एकत्र किया और उसका न्यूट्रीमा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परतापुर पुलिस के अनुसार, सोलाना गांव निवासी मुस्तकीम की बेटी किश्हत का रविवार दोपहर को अपनी बड़ी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला कहासुनी से आगे बढ़ने के बाद किश्हत अपने कमरे में पहुंची और अंदर से दरवाजे की कुंडी बंद कर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो शोर मचाया। परिजनों ने आसपास के लोगों को एकत्र किया और दरवाजे को तोड़कर किश्हत को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि बहन से विवाद के कारण युवती के द्वारा आत्महत्या करने का मामला है परिजनों से पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
Trending Videos