मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में रविवार को रॉयल रेंजर्स और ब्लैक पैंथर्स के बीच मैच खेला गया। रॉयल रेंजर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। इसमें दीपक राठी ने 93 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और आठ छक्के लगाए। शिवम सैनी ने 78 और विमल ने 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में नितिन और अरुण ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर्स की टीम 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 219 रन ही बना सकी। टीम की ओर से राहुल यादव ने 79 और एकाक्क्ष ने 62 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अजय ने दो, रोहित, पुनीत, महेश ने एक-एक विकेट लिया। रॉयल रेंजर्स की टीम ने 31 रन से जीत प्राप्त की। इस मौके पर हनी काजला, विपुल शर्मा, हर्षित, कोच दीपक सिद्धू आदि मौजूद रहे।