फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested with stolen goods.

Meerut News: चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 09:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with stolen goods.
चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार तीनों चोर। (मवाना)
मवाना। पुलिस ने क्षेत्र में रात के समय घरों में घुसकर चोरी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, एक बटुआ और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि मवाना थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपियों शकील उर्फ शकी निवासी चौधरीपुरा मोहल्ला तिहाई, दानिश उर्फ भूरा और सागर निवासी ढोलापुरी मोहल्ला काबली गेट को गिरफ्तार किया। सीओ के अनुसार आरोपियों को 17 अगस्त की देर रात गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी की गई एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी छल्ला, तीन अदद चुटकी, चांदी की अंगूठी, सोने की एक अंगूठी, एक हार, एक बटुआ और 1630 रुपये नकद बरामद हुए हैं। उक्त घटना के संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। सीओ ने बताया कि तीनों आरोपियों ने मवाना नगर में तीन घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed