Meerut: पुलिस के निशाने पर सोतीगंज के तीन कबाड़ी, कई ने बदला अपना कारोबार, 20 दिल्ली में हुए शिफ्ट
Meerut News: मेरठ पुलिस के निशाने पर सोतीगंज के तीन कबाड़ी हैं। बताया गया कि कई कबाड़ियों ने अपना कारोबार बदल लिया है, जबकि 20 कबाड़ी दिल्ली में शिफ्ट हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सोतीगंज में सीओ कैंट के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमों ने सत्यापन अभियान चलाया। सोतीगंज में कटान की सूचना पर अभियान चलाया गया। पुलिस ने जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें कहा गया कि सभी दुकानों में नए कारोबार कर लिए गए हैं। 20 कबाड़ी ऐसे हैं, जो दिल्ली चले गए हैं, इनमें से तीन मेरठ पुलिस के रडार पर हैं।
शुक्रवार को सीओ कैंट पूनम सिरोही के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें बनाकर दो सौ से ज्यादा दुकानों-गोदामों में चेकिंग करके सत्यापन अभियान चलाया गया। चारों टीमों ने तीन सौ मीटर दायरे में अलग-अलग सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक सत्यापन अभियान चलाया। जो रिपोर्ट बनाई गई है कि उसमें कहा गया है कि 60 दुकानदारों ने अपने काम बदल दिए हैं।
कई ने दूसरी दुकानें खोल ली हैं। कपड़ों के शोरूम खुल गए हैं। 20 ऐसे कबाड़ी सामने आए जो सोतीगंज बाजार बंद होने के बाद दिल्ली के मायापुरी में शिफ्ट हो गए हैं। इनमें जिन तीन कबाड़ियों अज्जू, मोहसिन और उजैर को लिसाड़ी गेट में नामजद किया गया कि वे भी दिल्ली शिफ्ट हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव
सोतीगंज में 12 दिसंबर 2021 को तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने वाहनों का कमेला बंद कराया था। उस समय यहां पर 800 दुकानें और 80 गोदाम चलते थे। अधिकतर में देश के तमाम हिस्सों से चोरी कर यहां लाकर बेचा जाता था। सोतीगंज में वाहनों का कमेला बंद होने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई जगह अपने भाषण में कही थी।
यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई