सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for stealing from copper wire warehouse

Meerut News: काॅपर वायर गोदाम में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing from copper wire warehouse
जानीखुर्द। कॉपर वायर चोरी करने के आरोपी फोटो पुलिस
विज्ञापन
- पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, साथी संग की थी वारदात
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। जानी पुलिस ने पांचली गांव स्थित कॉपर वायर गोदाम में हुई चोरी की घटना का बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किया गया कॉपर वायर और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार अंसल सुशांत सिटी निवासी मनीष सिंघल ने तहरीर दी थी कि चोरों ने उनके गोदाम की दीवार फांदकर और टीन की छत काटकर अंदर से कॉपर वायर चोरी कर लिया है। पुलिस ने जांच के आधार पर दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया कॉपर वायर बरामद किया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने कॉपर वायर चोरी की घटना में नीरज निवासी नई बस्ती लल्लापुरा थाना टीपी नगर और सुरेश निवासी नई बस्ती थाना टीपी नगर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी नीरज करीब तीन महीने पहले इसी कॉपर वायर गोदाम में नौकरी करता था। उसे गोदाम के अंदर रखे माल और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने अपने साथी सुरेश के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed