सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two injured, cyclist laborer killed in road accident.

Meerut News: सड़क हादसे में दो घायल, साइकिल सवार मजदूर की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Two injured, cyclist laborer killed in road accident.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे-58 पर अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में साइकिल सवार मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि रोडवेज बस से उतरकर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एक मामले में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि दूसरे मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लोईया गांव निवासी योगेंद्र(32) मंगलवार को साइकिल से दौराला बाजार जा रहा था। ईदगाह के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल योगेंद्र को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हादसे में थाना दौराला के सामने मंगलवार शाम मुजफ्फरनगर से लौटे दौराला निवासी अनार सिंह(62) रोडवेज बस से उतरकर हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के बेटे धीरज ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed