सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two wheat procurement centers are operational, but farmers have not yet reached

Meerut News: दो गेहूं क्रय केंद्र चालू, किसानों की अभी नहीं हुई पहुंच

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Two wheat procurement centers are operational, but farmers have not yet reached
सरधना। नगर में नवीन मंडी परिसर में संचालित ​किया गया गेहूं क्रय केन्द्र। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सरधना। तहसील सरधना क्षेत्र में शासन की ओर से गेहूं खरीद को लेकर दो क्रय केंद्र स्थापित कर चालू कर दिए गए हैं। विपणन निरीक्षक गरुणा यादव ने बताया कि मंडी समिति परिसर और सलावा में यह केंद्र किसानों के लिए तैयार किए गए हैं।

मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग के अंतर्गत क्रय केंद्र कार्यरत हैं, जबकि सलावा में बी-पैक्स के अंतर्गत गेहूं खरीद की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों के जरिए किसानों को सरकारी दर पर अपने गेहूं की बिक्री करने का अवसर मिलेगा। वर्तमान में किसानों की ओर से गेहूं बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर कोई पहुंच नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार यह क्षेत्र गेहूं की कटाई में अन्य स्थानों की तुलना में देरी से होती है। इसलिए फिलहाल फसल कटाई पूरी नहीं हुई है। विपणन निरीक्षक गरुणा यादव ने किसानों से अपील की है कि वह अपने गेहूं की कटाई पूरी होने के बाद निर्धारित क्रय केंद्रों पर जाकर फसल बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन ने खरीद प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। किसानों को सरकारी दरों और खरीद प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए दोनों केंद्रों पर संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed